{"_id":"59e65aed4f1c1b69678b62c6","slug":"11508268781-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस पर ऐसी उमड़ी भीड़, शहर में दिन भर लगा रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस पर ऐसी उमड़ी भीड़, शहर में दिन भर लगा रहा जाम
Updated Wed, 18 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनतेरस पर ऐसी उमड़ी भीड़, शहर में दिन भर लगा रहा जाम
फोटो-1
गलियों से लेकर बाहरी सड़कों तक पर फंसे रहे वाहन, ट्रैफिक व्यवस्था रही ध्वस्त
वाहन निकालना तो दूर पैदल चलना भी हुआ मुश्किल, बाजारों में भी रहा जाम
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा।
धनतेरस पर बाजार में ऐसी भीड़ उमड़ी कि ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई। शहर की सड़कें हों या फिर बाजार, हर ओर जाम लगा रहा। हाल ये था कि सड़कों से वाहन निकालना तो दूर पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। जाम की वजह से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पूरा शहर जाम के झाम से कराह उठा। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को व्यवस्था संभालने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी।
दीपावली से दो दिन पूर्व मनाए जाने वाले धनतेरस के त्योहार को लेकर लोगों में काफी उत्साह दिखा। मंगलवार की सुबह से ही लोगों ने शहर के बाजारों की ओर सामान की खरीदारी के लिए रुख कर दिया। बाजारों में उमड़ी भीड़ की वजह से दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। नगर के चारों ओर की सड़कों पर बेतरतीब ढंग से खड़े किए गए कार व दुपहिया वाहनों से जाम लगा रहा।
कोई गली व सड़क ऐसी नहीं थी जिस पर जाम न हो। देर रात तक बाजारों में लोग खरीदारी करते दिखे। बाजार में भीड़ की वजह से पांव रखने तक की जगह नहीं थी। पूरे दिन सड़कों पर ट्रैफिक रेंगता दिखा। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के होश उड़े रहे। भारी वाहनों को अंदर आने की इजाजत नहीं दी गई। इसके बाद भी सड़कों पर जाम बना रहा।