फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   डीएम के 31 अकतूबर तक सड़कों की गड्ढा मुक्ति के आदेश

डीएम के 31 अकतूबर तक सड़कों की गड्ढा मुक्ति के आदेश

Wed, 27 Sep 2017 12:29 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
डीएम के 31  अकतूबर तक सड़कों की गड्ढा मुक्ति के आदेश
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने दिए अधिकारियों के निर्देश
विज्ञापन

राज्य पोषण मिशन के तहत गोद लिए गए गांवों को किया दौरा
बिजनौर। डीएम ने अधिशासी अभियंता लोनिवि और अन्य संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि जिले में सभी सड़कों को 31 अक्तूबर पूर्ण रूप से गड्ढामुक्त करना सुनिश्चित करें। इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगा।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम जगतराज ने उन्होंने पाया कि प्रांतीय खंड, लोनिवि, बिजनौर द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष 83 प्रतिशत, निर्माण खंड-दो लोनिवि बिजनौर द्वारा 81 प्रतिशत, सिंचाई विभाग द्वारा 57 प्रतिशत, नगरीय निकाय 96 प्रतिशत जबकि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मंडी परिषद, गन्ना विभाग तथा जिला पंचायत द्वारा लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत कार्य पूरा कर लिया गया है। उन्होंने सिंचाई विभाग द्वारा मानक से बहुत कम प्रगति किए जाने पर अधिशासी अभियंता को शीघ्र निर्धारित अवधि में शत प्रतिशत कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी जगतराज ने राज्य पोषण मिशन के तहत गोद लिए गांव धर्मपुरा एवं चैकपुरी में आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। धर्मपुरा प्राथमिक विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति कम पाए जाने पर उन्होंने अध्यापकों को निर्देश दिए कि बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए ग्राम में जाकर अभिभावकों से मिलें। उन्हेें बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने के लिए प्रेरित करें। आंगनबाड़ी मार्ग कच्चा पाए जाने पर उन्होंने उसे भी ग्राम निधि से पक्का कराने के निर्देश दिए। ग्राम चौंकपुरी में स्थापित प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के निरीक्षण करने के उपरांत आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण किया। उन्होंने माताओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने पर बल दिया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने गांववासियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके निस्तारण के उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामवासियों का आह्वान किया कि घर की गंदगी कूड़ेदान में ही डालें और नालियों को साफ रखें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डा. इंद्रमणि त्रिपाठी, एसडीएम सदर सत्येंद्र सिंह, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट इंद्रजीत सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed