{"_id":"59bec4e14f1c1bb2688b517c","slug":"11505674465-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलियो ड्यूटी करने के बाद नहीं दी रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलियो ड्यूटी करने के बाद नहीं दी रिपोर्ट
Updated Mon, 18 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रभारी चिकित्साधिकारी के खिलाफ सुपरवाइजर लामबंद
नजीबाबाद। पोलियो ड्यूटी का पारिश्रमिक न मिलने और प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा धमकी देने के विरोध में पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के सुपरवाइजर धरने पर बैठे।
रविवार को पोलियो अभियान की ड्यूटी करने के बाद ब्लॉक नजीबाबाद के सभी 29 सुपरवाइजर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नजीबाबाद परिसर में एकत्र होकर धरने पर बैठ गए। सुपरवाइजरों नीरज कुमार, सचिन, यशपाल, ज्ञानचंद, बाहल सिंह, समर सिंह, भानुप्रताप, अमित कुमार, विजयपाल, प्रिंस कुमार आदि का आरोप था कि उन्हें अप्रैल और जुलाई माह के पोलियो अभियान की ड्यूटी का पारिश्रमिक अब तक नहीं दिया गया है। पारिश्रमिक देने की बावत प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.महेंद्र सिंह से बात की गई, तो उन्होंने अभद्रता की। सुपरवाइजरों का आरोप था कि उन्होंने पारिश्रमिक न मिलने पर ड्यूटी न करने की बात कही, तो डॉ.महेंद्र सिंह ने जेल भिजवाने की भी धमकी दी। सुपरवाइजरों ने डॉ. महेंद्र सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पारिश्रमिक न मिलने और आगामी ड्यूटियों का पैसा न बढ़ाने तक धरना-प्रदर्शन जारी रखने की घोषणा की। पीएचसी पर पहुंचे एसीएमओ डॉ.पीआर नायर भी सुपरवाइजरों को शांत करने में विफल रहे। उन्होंने सीएमओ से मोबाइल पर बात कर बताया कि सुपरवाइजरों ने रविवार को पोलियो अभियान की ड्यूटी तो की, लेकिन शाम को रिपोर्ट देने से इंकार कर दिया। सुपरवाइजर पारिश्रमिक मिलने पर ही रिपोर्ट देने की बात पर अड़े हैं।
सीएमओ के निर्देश पर एसीएमओ ने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.महेंद्र सिंह से बात की। डॉ.महेंद्र ने सोमवार (आज) 11 बजे तक सुपरवाइजरों का पारिश्रमिक देने का वादा किया। इसके बावजूद सुपरवाइजर नहीं माने। उन्होंने दो टूक कहा कि डॉ.महेंद्र उनका आर्थिक और मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। वे उनके अंडर में पोलियो ड्यूटी नहीं करेंगे। डॉ.महेंद्र ने सुपरवाइजरों के आरोप को गलत बताया। समाचार लिखे जाने तक धरना-प्रदर्शन जारी था।