{"_id":"59ac477b4f1c1b746a8b4872","slug":"11504462715-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुहल्ले में अपतिजनक वस्तु फेंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुहल्ले में अपतिजनक वस्तु फेंकी
Updated Sun, 03 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना। शरारती तत्वों द्वारा मांस फेंक कर माहौल बिगाड़ने की साजिश को पुलिस ने हस्तक्षेप कर शांत कर दिया। मोहल्ला जोशियान में शनिवार रात करीब 10 बजे कुछ शरारती तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश में मोहल्ले में मांस फेंका। इसको देखकर मुहल्लेवासियों ने कड़ा विरोध जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल पालिका के सफाई कर्मचारियों को बुलाकर हटवा दिया।
उधर, मामले की जानकारी मिलते ही भाजपा के जिला समन्वयक प्रमोद चौहान, नगराध्यक्ष ओमपाल सैनी, पूर्व नगराध्यक्ष शिवशंकर सक्सेना, डा. भूपेश कुमार, शीतल जोशी व मोहल्ले के गणमान्य लोग मौके पर पहुंच गए और लोगों को शांत करा दिया। थाना प्रभारी संजय प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर त्वरित कार्रवाई की गई तथा पुलिस की चौकसी को भी बढ़ा दिया गया है।
-----------------
दहेज उत्पीड़न में चार गिरफ्तार
फोटो
नगीना। पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में दो महिलाओं समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
थाना क्षेत्र के गांव धीमाहेड़ी में रेनू पत्नी शिवध्यान से उसके ससुराल वाले तीन लाख रुपये की मांग कर रहे थे। 13 अगस्त को दोपहर में रेनू को ससुर रामकिशन, जेठ सोमपाल, जेठानी सुनीता, जेठानी बबीता पत्नी राजकुमार, जेठ ब्रह्मपाल व सास कमलेश ने मिट्टी का तेल छिड़क कर मारना चाहा ।इसमें रेनू बुरी तरह झुलस गई। पति द्वारा नगीना सीएचसी पर उपचार के लिए लाया गया। वहां से उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया। चार माह पूर्व ही पीड़िता की शादी हुई थी। सूचना मिलने पर पीड़िता के पिता करन सिंह निवासी थाना मंडावली मीरमपुर बेगा नगीना पहुंचे और उन्होंने तीन महिलाओं समेत छह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने चार नामजदों को उस समय गिरफ्तार कर लिया ,जब वह कालाखेड़ी फाटक के पास शहर से बाहर जाने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि इस मामले में दो नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पीड़िता का उपचार बिजनौर में चल रहा है।