फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   कारोबार बंद रखा

कारोबार बंद रखा

Tue, 01 Aug 2017 11:58 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
कारोबार बंद रखा
नगीना। पालिका प्रशासन द्वारा नगर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में फल और सब्जी ठेला कारोबारियों ने नवीन सब्जी मंडी में कारोबार बंद रखा। इससे करीब दस लाख रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह नगीना-कोतवाली रोड स्थित नवीन सब्जी मंडी में ठेला कारोबारियों ने पालिका प्रशासन द्वारा नगर में अतिक्रमण की कार्रवाई के विरोध में सब्जी और फलों के थोक व्यापारियों से खरीद फरोख्त बंद कर दी। बड़ी संख्या में नवीन सब्जी मंडी के मुख्य द्वार पर जमा हो गए और किसी भी सब्जी एवं फल वाले को मंडी से जाने नहीं दिया। सूचना पर थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान, मंडी समिति सचिव आनंद कुमार मौके पर पहुंचे और फलों के थोक व्यापारियों उस्मान राइन, संजीव मेहता, कय्यूम राइन, निसार, अरविंद गौतम तथा सब्जी विक्रेताओं इकबाल, मुख्तार, रिजवान, महबूब, सरफराज, हरि से वार्ता कर ठेला कारोबारियों को समझाने की कोशिश की। मगर, दोनों पक्ष राजी नहीं हुए। इस मामले में गठित समिति के सदस्य कयूम राइन ने बताया कि माल की फरोख्त न होने के कारण करीब 10 लाख रुपये का कारोबार प्रभावित हुआ। कहना है कि व्यापारियों और पालिका प्रशासन से इस संबंध में वार्ता चल रही है, जल्द ही कोई निर्णय लिया जाएगा। उधर, पालिका के ईओ हरिलाल पटेल का कहना है कि बुधवार को वह ठेला कारोबारियों से वार्ता कर इस समस्या का निस्तारण कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed