{"_id":"5963d1e44f1c1b02668b4735","slug":"11499714020-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा के लिए प्रशासन ने बनाया रूट डायवर्जन प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा के लिए प्रशासन ने बनाया रूट डायवर्जन प्लान
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से बिजनौर के कई इलाकों में नहीं घुसेंगे भारी वाहन
बिजनौर।
श्रावण मास कांवड़ यात्रा के लिए प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। इसके लिए मार्ग परिवर्तन का प्लान बना लिया गया है। दो चरणों में मार्ग परिवर्तन होगा। आज से 21 जुलाई तक रूट प्लान जारी रहेगा।
एसपी अतुल शर्मा के मुताबिक प्रथम चरण में डायवर्जन बिंदुओं पर यथासंभव मार्ग निर्धारक संकेतक लगाए जाएंगे। वाहनों के डायवर्जन को आवश्यकतानुसार परिवर्तित भी किया जा सकता है। वाहनों के सुगम आगमन को प्रभावी रखने के लिए नगर बिजनौर में रोडवेज बस स्टैंड, बैराज रोड, पेट्रोल पंप, जजी चौराहा, मंडावर रोड पर चक्कर चौराहा, सेंट मेरी चौराहा, जॉनी चौराहा, रामलीला मैदान, चांदपुर की चुंगी आदि महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। प्रभारी निरीक्षक नजीबाबाद, किरतपुर, मंडावली और मंडावर के एसओ महत्वपूर्ण स्थानों, चौराहों पर तैनात रहेंगे।
ऐसे रहेगा रूट डायवर्जन
हरिद्वार की ओर से बिजनौर जाने वाले वाहनों को मंडावली से चंदक, नांगल, मंडावर, होकर निकाला जाएगा। इन वाहनों में अगर कोई वाहन बिजनौर नगर आना चाहेगा तो उसे जजी चौराहे से बिजनौर नगर में प्रवेश कराया जाएगा। मीरापुर की ओर जाने वाले वाहनों को चक्कर रोड से बैराज की ओर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
हरिद्वार से जसपुर, मुरादाबाद जाने वाले वाहनों को नजीबाबाद से कोतवाली देहात, नगीना, धामपुर, शेरकोट, अफजलगढ़, रेहड़ के रास्ते से जसपुर के लिए भेजा जाएगा। मुरादाबाद के लिए वाहन धामपुर से स्योहारा के रास्ते निकाले जाएंगे।
बिजनौर से मुरादाबाद की ओर जाने वाले वाहनों को परंपरागत मार्ग हल्दौर-नूरपुर से निकाला जाएगा। गजरौला जाने वाले वाहनों को भी परंपरागत मार्ग दारानगरगंज, छाछरीमोड़, हीमपुर होते हुए चांदपुर के रास्ते निकाला जाएगा।
बिजनौर से हरिद्वार जाने वाले वाहनों को परंपरागत मार्ग नेशनल हाईवे, किरतपुर, नजीबाबाद होकर मंडावली के रास्ते निकाला जाएगा। इस मार्ग पर कांवड़ियों की अत्यधिक आवाजाही रहेगी तो इस मार्ग से जाने वाले सभी वाहनों को जजी चौराहे से मंडावर, चंदक के रास्ते हरिद्वार भेजा जाएगा।
मीरापुर से आने वाले वाहनों को चौकी सिविल लाइन, कलक्ट्रेट के रास्ते रोडवेज बस स्टैंड भेजा जाएगा। रोडवेज बस स्टैंड से बाहर की ओर जाने वाले वाहनों को नेताजी सुभाषचंद्र चौराहे से जजी चौराहे की ओर ले जाया जाएगा।
मार्ग परिवर्तन का द्वितीय चरण
हरिद्वार से कोटद्वार जाने वाले कांवड़ियों को नजीबाबाद में वालिया तिराहे से बाईपास, नहर की पुलिया से कोटद्वार होते हुए उनके गंतव्य को भेजा जाएगा। हरिद्वार से कोतवाली देहात को जाने वाले कांवड़ियों को नजीबाबाद बाईपास से जलालाबाद, रेलवे पुलिस से जलालाबाद पेट्रोल पंप होते हुए नहर बशीरपुर से कोतवाली देहात होते हुए भेजा जाएगा। हरिद्वार से मेरठ, मुजफ्फरनगर जाने वाले कांवड़ियों को मंडावर बाईपास चौराहे से पेट्रोल पंप, सिविल लाइन से बैराज होते हुए निकाला जाएगा। हरिद्वार से अमरोहा जाने वाले कांवड़ियों को मंडावर बाईपास चौराहे से सेंट मेरी स्कूल, बाईपास रोड से नूरपुर रोड, चांदपुर रोड होते हुए भेजा जाएगा।
कांवड़ मार्गों पर यहां रहेगी पार्किंग
कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में अधिक भीड़ होने पर इसे नियंत्रित करने और बिजनौर में अस्थायी रूप से मंडावली, नजीबाबाद, नांगल की ओर से आने वाले वाहनों को भागूवाला में खाली पड़े मैदान में पार्किंग कराई जाएगी। कोतवाली शहर, चांदपुर और हल्दौर की तरफ से आने वाले वाहनों को मंडावर में सुंदर गोयल क्रेशर के सामने पड़ी खाली जगह, चंदक में मंडी समिति के परिसर में पार्किंग कराई जाएगी। नहटौर, कोतवाली देहात, नगीना और किरतपुर की तरफ से आने वाले वाहनों को जलालाबाद रेलवे फाटक के पास बाईपास रोड के निकट खाली पड़ी जगह में पार्किंग कराई जाएगी। धामपुर, अफजलगढ़, रेहड़ की तरफ से आने वाले वाहनों को नगीना में रामलीला मैदान में पार्किंग कराई जाएगी। मुरादाबाद, स्योहारा की ओर से आने वाले वाहनों को रामलीला मैदान धामपुर में पार्किंग कराई जाएगी।
कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बल तैनात
बिजनौर। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए रेलवे ने भी कमर कस ली है। कांवड़ यात्रा के दौरान ट्रेनों में भी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। ट्रेन से सफर करने वाले कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए रेलवे ने आरपीएफ में 11 अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की है। सिविल पुलिस के साथ ये कर्मचारी आसपास के स्टेशनों पर भी तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा जीआरपी चौकी को भी जल्दी ही अतिरिक्त पुलिस बल दिया जाएगा। जीआरपी चौकी इंचार्ज रामअवतार मीणा के अनुसार चौकी को अतिरिक्त जवान मिल गए हैं। सबको ड्यूटी पर लगा दिया गया है।