फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ामाकंन पत्र खरीदने को लेकर भिड़े

ामाकंन पत्र खरीदने को लेकर भिड़े

Sun, 18 Jun 2017 12:43 AM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
ामाकंन पत्र खरीदने को लेकर भिड़े
नामाकंन पत्र खरीदने के
विज्ञापन

लिए एडीओ से भिड़े
अमर उजाला ब्यूरो
हल्दौर (बिजनौर)।
गांव नांगलजट के ग्राम पंचायत सदस्य चुनाव के लिए नामांकन पत्र खरीदने के लिए तीन आवेदनकर्ता व उनके समर्थक एडीओ पंचायत से भिड़ गए। क्षेत्र से कुल चार नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
हल्दौर ब्लॉक क्षेत्र में ग्राम पंचायत सदस्य के 28 रिक्त पदों पर उपचुनाव होना है। निर्वाचन अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा ने नामांकन पत्रों की बिक्री की जिम्मेदारी एडीओ पंचायत ब्रजपाल सिंह को दी है। शुक्रवार को स्थानीय ब्लॉक कार्यालय में नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हुई। गांव नांगलजट में गत पंचायत चुनाव में वार्ड नंबर चार व आठ में रेखा देवी पत्नी जयपाल सिंह को सदस्य चुना गया था। शुक्रवार को गांव नांगलजट निवासी मीनाक्षी शर्मा पत्नी योगेंद्र सिंह चेतराम सिंह व हरपाल सिंह समर्थकों के साथ नामांकन पत्र खरीदने पहुंचे। इस दौरान आवेदनकर्ताओं को एडीओ पंचायत ने गांव में कोई रिक्त पद न होने की जानकारी दी तो वे भड़क उठे। वे नामांकन पत्र खरीदने पर अड़ गए और एडीओ से नोकझोंक करने लगे। उनका कहना था कि चुनावी प्रक्रिया के नियमानुसार दो अलग-अलग वार्डों में चयनित एक ग्राम पंचायत सदस्य को छह माह के भीतर एक वार्ड से इस्तीफा देना पड़ता है। फिर उस रिक्त पद वाले वार्ड में उपचुनाव कराया जाता है।
विज्ञापन

बाद में एडीओ ने उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराकर उनके निर्देश पर आवेदनकर्ताओं को नामांकन पत्र देकर शांत किया। क्षेत्र में कुल चार नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। नांगलजट से हरपाल सिंह ने अपना पर्चा वापस कर दिया। एडीओ पंचायत ब्रजपाल सिंह का कहना है कि दो वार्डों में चयनित सदस्य को एक वार्ड से इस्तीफा देने के संबंध में शीघ्र नोटिस भेजा जायेगा। इसके बाद वहां चुनाव प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed