{"_id":"65e21347889a10c0ed0f5ae6","slug":"1140-candidates-left-the-exam-of-urdu-and-punjabi-language-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-120063-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: 1140 परीक्षार्थियों ने छोड़ी उर्दू और पंजाबी भाषा की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: 1140 परीक्षार्थियों ने छोड़ी उर्दू और पंजाबी भाषा की परीक्षा
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा
दो मार्च की दूसरी पाली में इंटर का अंग्रेजी का पेपर होगा
शिक्षा विभाग ने नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए बढ़ाई सख्ती
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। यूपी बोर्ड परीक्षा में शुक्रवार को इंटर की उर्दू और पंजाबी भाषा की परीक्षा में 1140 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दो मार्च की दूसरी पाली में इंटर का अंग्रेजी का पेपर है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए व्यवस्था को कस दिया है।
पहली पाली में हाईस्कूल मानव विज्ञान के पेपर में मात्र दो परीक्षार्थी पंजीकृत थे। दोनों परीक्षा देने आए। इसके अतिरिक्त इंटर का उर्दू और पंजाबी भाषा का पेपर था। इसमें 1187 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें 1140 उपस्थित रहे। 47 परीक्षार्थी परीक्षा देने नहीं आए। दूसरी पाली में जिले के केंद्रों पर किसी भी विषय का पेपर नहीं था।
आज इन विषयों की परीक्षा
दो मार्च को प्रथम पाली में हाईस्कूल का रिटेल ट्रेडिंग व हेल्थ केयर का पेपर है। इंटर का संगीत गायन, संगीत वादन व नृत्यकला का पेपर है। दूसरी पाली में हाईस्कूल का मोबाइल रिपेयर तथा इंटर का अंग्रेजी का पेपर है।
विज्ञापन
परीक्षा कक्ष में मोबाइल मिलने पर होगी एफआईआर
बिजनौर। शासन बोर्ड परीक्षा का पेपर वायरल होने के बाद सतर्क हुआ। परीक्षा केंद्रों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। केंद्रों पर बने क्लाक रुम पर विशेष निगाह रखेंगे। परीक्षा कक्ष में कक्ष निरीक्षक के पास मोबाइल मिलने पर एफआईआर होगी। शासन से इसको लेकर परीक्षा केंद्रों को हिदायत भेजी गई है।