{"_id":"610ebb768ebc3ef4173842b2","slug":"1133-candidates-were-absent-in-tgt-exam-bijnor-news-mrt550899155","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीजीटी परीक्षा में 1133 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीजीटी परीक्षा में 1133 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
विज्ञापन
बिजनौर में आरजेपी इंटर कॉलेज में टीजीटी की परीक्षा के दौरान छात्राओं की आईडी चेक करती शिक्षिका।
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीजीटी परीक्षा में 1133 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
बिजनौर। जिले में पहली बार टीजीटी परीक्षा हुई है। केंद्रों पर कोरोना गाइडलाइन का पालन किया गया। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को अंदर जाने दिया गया। दस केंद्रों पर 84.67 प्रतिशत छात्र परीक्षा में शामिल हुए। इस दौरान 1133 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। हालांकि परीक्षा समाप्त होने के बाद कोरोना गाइडलाइंस की जमकर धज्जियां उड़ीं।
पहली पाली का समय साढ़े नौ बजे से पहले ही अभ्यर्थी आने लगे थे। परीक्षा केंद्रों के आसपास अभ्यर्थियों के वाहन खड़े होने की कोई व्यवस्था नहीं थी। जिस कारण अभ्यर्थी वाहन खड़े करने को लेकर इधर उधरभटकते रहे। पहली पाली में 3446 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें 2915 उपस्थिति रहे जबकि 531 गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में 3944 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिसमें 602 अभ्यर्थी गैरहाजिर रहे। दोनों पालियों में 1133 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए हैं। परीक्षा में महिला अभ्यर्थी बड़ी संख्या में दिखाई पड़ी। आयोजकों के अनुसार सीटिंग अरेंजमेंट में सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया था। परंतु परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों की भीड़ गेट से बाहर निकली। कोरोना गाइडलाइंस का ना कोई पालन कर रहा था तथा ना ही कोई करा रहा था। भीड़ के कारण परीक्षा केंद्रों के आसपास चौराहे व सड़कों पर काफी देर तक जाम लगा रहा।