{"_id":"5c60684bbdec22105574ed39","slug":"111549822027-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग, प्रदर्शन
विज्ञापन
सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराने की मांग
अफजलगढ़। गांव पर्वतपुर में गांव के ही एक व्यक्ति ने ग्राम समाज की भूमि पर कब्जा कर उसमें फसल बो डाली। उस व्यक्ति ने गांव की नालियों का पानी भी जबरन रोक दिया है। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन कर ग्राम प्रधान व बीडीओ से भूमि को कब्जामुक्त कराए जाने की मांग की है ।
ग्रामीण पिंटू चौहान, पद्म सिंह, सुभाष, मुकेश, विनोद, योगेश, मनीष, सोनू, भोला, रिंकू, तरुण, जयपाल, धर्मेंद्र, राहुल, राजेश आदि का कहना है कि ग्राम समाज की जमीन पर एक व्यक्ति ने भूमी का भराव कर फसल बो दी वहां पर गांव की नाली का निकासी का पानी भी वही गिरता था। जिसमें उक्त व्यक्ति ने अपनी दबंगई दिखाते हुए गांव की नाली को बंद कर दिया। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उन्होंने ग्राम प्रधान व बीडीओ से उक्त भूमि को कब्जामुक्त कराने की मांग की है। उधर ग्राम प्रधान सोना देवी का कहना है कि उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर शीघ्र समस्या का समाधान कराया जाएगा।