{"_id":"5c60674fbdec2226154d140e","slug":"111549821775-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायत्री शक्तिपीठ पर पांच कुंडीय यज्ञ आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायत्री शक्तिपीठ पर पांच कुंडीय यज्ञ आयोजित
विज्ञापन
‘एक बनेंगे, नेक बनेंगे’ जयघोष के साथ निकाली कलशयात्रा
नजीबाबाद। ऋतुराज वसंत पर गायत्री शक्तिपीठ पर पांच कुंडीय यज्ञ में गायत्री साधकों ने आहुति दी। एक बनेंगे, नेक बनेंगे जयघोष के साथ मंगल कलशयात्रा निकालकर ऋतुराज वसंत का स्वागत किया।
शांतिकुंज के जोनल कार्यालय गायत्री शक्तिपीठ जयनगर में गायत्री साधकों ने पांच कुंडीय यज्ञ आयोजित किया। सारिका अग्रवाल, पुष्पा शर्मा, रिंकी सिंह के पंच देव पूजन और गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ गायत्री साधकों ने पांच कुंडीय यज्ञ में आहुति देकर ऋतुराज वसंत का आह्वान किया। पीले परिधान में गायत्री परिवार की महिलाओं ने एक बनेंगे, नेक बनेंगे.., हम सुधरेंगे, युग सुधरेगा..., हम बदलेंगे, युग बदलेगा...के जयघोष के साथ मंगल कलशयात्रा निकाली। मधुबाला, प्रेमलता शर्मा के नेतृत्व में मंगल कलशयात्रा गायत्री शक्तिपीठ से प्रारंभ होकर जयनगर, विजयनगर में भ्रमण करते हुए पुन:शक्तिपीठ पर पहुंचकर संपन्न हुई। मंगल कलशयात्रा में व्यवस्थापक डॉ.दीपक कुमार ने कहा कि ऋतुराज वसंत का पर्यावरण और सामाजिक दृष्टि से महत्व है। वसंत पर्व उत्साह और उमंग का पर्व है। उन्होंने साधकों से प्रत्येक दिन कम से कम एक अच्छाई ग्रहण करने तथा एक बुराई का त्याग करने की सलाह दी। इस अवसर पर कमल शर्मा, जितेंद्र सिंह, छतरपाल सिंह, राजभटनागर, सुमन वर्मा, कृष्णकांता गोयल, प्रीति, जय देवी सहित अनेक गायत्री साधकों ने धार्मिक आयोजन में प्रतिभाग किया।