{"_id":"5c50a256bdec2225060d7739","slug":"111548788310-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माण कार्य में अनियमितताओं की शिकायत की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माण कार्य में अनियमितताओं की शिकायत की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माण कार्य में अनियमितताओं की शिकायत की जांच
भागूवाला। डीएम के निर्देश पर पहुंची टीम ने भागूवाला के मुजाहिदा पट्टी में निर्माण संबंधी अनियमितताओं की जांच की।
मुजाहिदा पट्टी निवासी शमीम अहमद ने बीडीओ कार्यालय सहित अधिकारियों को पत्र भेजकर मुजाहिदा पट्टी में सड़क निर्माण सहित कई अनियमितताओं की शिकायत की थी। कार्रवाई न होने पर शमीम अहमद ने डीएम कार्यालय पर भूख हड़ताल करने की घोषणा की थी। डीएम के निर्देश पर मंगलवार को निर्माण कार्य सहित विभिन्न अनियमितताओं की जांच के लिए टीम भागूवाला मुजाहिदा पट्टी पहुंची।
जिला समाज कल्याण अधिकारी मनोज कुमार, आरईएस जेई प्रथम अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम ने सीसी मार्ग निर्माण को खोदकर जांच की। अन्य अनियमितताओं की भी जांच की गई। टीम जल्द ही जांच रिपोर्ट जिला मुख्यालय को सौंपेगी।