फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   विद्युत कटौती पर आक्रोशित किसानों का प्रदर्शन

विद्युत कटौती पर आक्रोशित किसानों का प्रदर्शन

Fri, 24 Aug 2018 12:44 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
विद्युत कटौती पर आक्रोशित किसानों का प्रदर्शन
नांगलसोती। क्षेत्र में बिजली की भारी कटौती से किसान के विद्युत संचालित उपकरण शोपीस बने हैं। आक्रोशित किसानों ने सौफतपुर बिजलीघर पर प्रदर्शन करते हुए शासन के आदेशानुसार विद्युत व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की है।
विज्ञापन

नांगलसोती क्षेत्र में सौफतपुर बिजलीघर से गांव हरचंदपुर, नांगलसोती, जीतपुर, शहजादपुर, मायापुरी, खानपुर, चमरौला, महमसापुर, लालपुर मान आदि गांव को बिजली आपूर्ति दी जाती है। क्षेत्र में मात्र 8 से 10 घंटा विद्युत आपूर्ति दी जाने के साथ बीच बीच में ट्रिपिंग और कटौती जारी है। इससे ग्रामीणों और किसानों का कार्य प्रभावित हो रहा है। बृहस्पतिवार को आक्रोशित किसान भाकियू नेता नीटू चौधरी, धर्मेंद्र राणा के नेतृत्व में सौफतपुर बिजलीघर पहुंचे। किसानों ने क्षेत्र में चरमराई विद्युत व्यवस्था के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि शासन के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों को कम से कम 18 घंटे विद्युत आपूर्ति दी जाने की व्यवस्था करने में विद्युत निगम नाकाम रहा है। भीषण गर्मी से लोगों को हाल बेहाल और विद्युत संचालित उपकरण शोपीस बने हैं। किसानों ने विद्युत निगम से क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था दुरुस्त न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारी किसानों में अरविंद कुमार, मान्टी, प्रमोद शर्मा, कामेंद्र सिंह, रॉबिन, बिजेंद्र, सुरेश राणा, कुलवीर सिंह, तेजपाल सिंह, टीकम सिंह, अशोक कुमार, आनंदपाल, विकास चौधरी सहित अनेक किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed