{"_id":"5b6354a54f1c1bf5498b4b0c","slug":"111533236389-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों का चुनाव प्रकिया को निरस्त कराने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों का चुनाव प्रकिया को निरस्त कराने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव प्रक्रिया निरस्त कराने के लिए प्रदर्शन
धामपुर। पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को गांव घोसियोवाला के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में हुए ब्लाक कार्यकारिणी चुनाव का बहिष्कार कर दिया। उन्होंने इसे निरस्त कराने की मांग करते हुए एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और ज्ञापन सौंपा।
शिक्षक संघ के सदस्य नवनीत कुमार, महावीर सिंह, राजीव कुमार, लेशवीर सिंह, रामकुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार, उमेश शर्मा, जयवीर सिंह, अनुज कुमार, महेंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र कुमार सिंह बृहस्पतिवार दोपहर बाद एसडीएम कार्यालय के बाहर एकत्र हुए। शिक्षकों का कहना है कि शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी के आदेश पर जो चुनाव कराया जा रहा है, वह पूरी तरह से अवैध है। यदि चुनाव कराना था तो इससे पहले ब्लाक के शिक्षकों की बैठक होनी थी, उन्हें प्रक्रिया के तहत शुल्क लेकर सदस्य बनाया जाना चाहिए था। चुनाव का स्थल भी धामपुर विकास मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर गांव घोसियोवाला के पूर्व माध्यमिक विद्यालय को बनाया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चुनाव प्रक्रिया को निरस्त नहीं किया तो आंदोलन होगा। एसडीएम आलोक कुमार यादव का कहना है कि बीएसए से वार्ता कर समस्या का निदान कराया जाएगा।
आरोप गलत : वैभव प्रताप सिंह
शिक्षक संघ के निवर्तमान मंत्री वैभव प्रताप सिंह ने लगे आरोपों को गलत बताया। कहा कि चुनाव वैधानिक प्रक्रिया से हुए हैं, जो शर्त रखी गई है। उनका पालन हुआ है। बृहस्पतिवार को संपन्न चुनाव में वह स्वयं एक बार फिर से निर्विरोध मंत्री बने हैं और अर्चना सिंह भी निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई हैं।