फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ग्रामीणों का बदहाली के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

ग्रामीणों का बदहाली के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Mon, 30 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों का बदहाली के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
ग्रामीणों का बदहाली के लिए सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव घासीवाला के ग्रामीणों ने रविवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि उनके गांव को जाने वाला मुख्य मार्ग भारी वर्षा के चलते कटाव के कारण खत्म हो गया है। सामान्य आवागमन बाधित होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीण मुखत्यार सिंह, देवेंद्र, नन्हे सिंह , गुरमीत सिंह, बलविंदर सिंह, मेगनाथ , विजय, अमरीक सिंह, प्रदीप शर्मा , शांतनु शर्मा का कहना है कि गांव अगवानपुर से घासीवाला को जाने वाले मुख्य मार्ग की पुलिया का निर्माण ग्रामीणों ने श्रमदान कर किया था। भारी बारिश के तेज प्रवाह के कारण पुलिया ध्वस्त हो गई और पानी ने लोनिवि मार्ग का कटाव शुरू कर दिया है। ऐसा होने से आवागमन बाधित हो गया है। आरोप है कि कई बार लोनिवि से पुलिया और मार्ग की मरम्मत की मांग की। लेकिन सुध नहीं ली। अधिकारी यहीं कहते रहे है कि सरकार ने मांग के अनुरूप अभी तक बजट नहीं दिया है। धन मिलते ही समस्या का निदान करा दिया जाएगा। पर अभी तक ऐसा नहीं हो सका। उधर लोनिवि के राजीव कुमार गौतम का कहना है कि सरकार से धन का आवंटन होते ही समस्या का समाधान होगा। वही क्षेत्र के गांव जिक्रीवाला, आसफाबाद, चमन, आलमपुर, मानियावाला , कादराबाद , जामुनवाला, खुशहालपुर में भी सड़कें जलमग्न है।
विज्ञापन
ि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed