फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   राशन लेने वालों की जांच

राशन लेने वालों की जांच

Mon, 16 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
राशन लेने वालों की जांच
राशन लेने वाले पात्रों की होगी त्रिस्तरीय चेकिंग
विज्ञापन

बिजनौर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में अब शासन द्वारा राशन की दुकानों पर त्रिस्तरीय चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। अधिकारियों की मौजूदगी में पात्रों को राशन बांटा जाएगा। अपात्रों को मौके पर ही बाहर किया जाएगा और पात्रों के नए राशन कार्ड बनाए जाएंगे। एक अगस्त से यह अभियान शुरू होगा।
राशन बांटने में गड़बड़ी की शिकायत मिलती रहती हैं। पूर्ति विभाग की जांच में भी राशन की धांधली पकड़ में आती है। अब शासन ने बड़े स्तर पर राशन की दुकानों की चेकिंग कराने का अभियान चलाने का निर्णय लिया है। राशन की दुकानों पर पात्रों की जांच ग्राम पंचायत अधिकारी और लेखपाल करेंगे। एसडीएम, तहसीलदार, बीडीओ और जिलास्तरीय अधिकारियों द्वारा राशन लेने वाले लाभार्थियों की जांच मौके पर भेजकर की जाएगी।
विज्ञापन

जो भी अपात्र योजना का लाभ लेता मिलेगा, उसे तुरंत योजना से बाहर कर दिया जाएगा। उसी दिन योजना से छूटे पात्रों की जांच कर उनका फार्म भरवाकर जमा किया जाएगा। पात्रों के फार्म भरवाकर जमा कराए जाएंगे। इस अभियान में वृद्धों, अशक्तों और दिव्यांगों को उनके आवास पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी। डीएम द्वारा योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए जिलास्तरीय सतर्कता समिति का भी गठन किया जाएगा। डीएसओ मनीष कुमार के अनुसार केवल पात्रों को ही राष्ट्रीय खाद्यान्न सुरक्षा योजना का लाभ दिया जाएगा। एक से 15 अगस्त तक राशन की दुकानों पर त्रिस्तरीय चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed