{"_id":"5b3d1cbe4f1c1bbf248b489e","slug":"111530731710-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजीबाबाद और कोटद्वार स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजीबाबाद और कोटद्वार स्टेशन का डीआरएम ने किया निरीक्षण
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआरएम ने दिए व्यवस्था सुधार के निर्देश
नजीबाबाद। मंडलीय रेल प्रबंधक अधिकारियों के साथ नजीबाबाद स्टेशन पहुंचे। डीआरएम ने यात्री प्रतीक्षालय, प्लेटफार्म, रेलवे ट्रैक प्वाइंट तथा रनिंग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेशन पर सफाई, पानी और विद्युत आपूर्ति सुचारु रखने के निर्देश दिए।
मंडलीय रेल प्रबंधक एके सिंघल ने वरिष्ठ प्रवर अभियंता पारितोष गौतम और मंडलीय अधिकारियों के साथ नजीबाबाद स्टेशन का बुधवार को निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्री प्रतीक्षालय में यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्टेशन पर सफाई, पानी, विद्युत तथा एनाउंसमेंट सिस्टम सुचारु रखने के निर्देश दिए। एडीईएन करन प्रीत सिंह, एसएस आरके मीणा, सीआईटी गजे सिंह, कैरिज एंड वैगन प्रभारी शीशपाल सिंह, आरपीएफ प्रभारी इंद्रकांत शर्मा के साथ डीआरएम ने रेलवे स्टेशन परिसर का भ्रमण कर रेल ट्रैक सुरक्षा और यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के संबंध में चर्चा की। डीआरएम ने रनिंग रूम का निरीक्षण कर रेलकर्मचारियों के ठहरने की व्यवस्था का जायजा लेकर उन्हेें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
डीआरएम से मांगी केबिल बदलवाने की अनुमति
नजीबाबाद। जनप्रतिनिधि और विद्युत निगम के एसडीओ ने नगर के विद्युत संकट को देखते हुए डीआरएम मुरादाबाद से कोटद्वार ब्रांच लाइन के नीचे उच्च क्षमता का विद्युत केबिल बदलने के लिए तत्काल अनुमति देने की मांग की। नगरपालिका परिषद के चेयरपर्सन पति एवं पूर्व चेयरमैन मुअज्जम खां, शहबाज खां, पुत्तन खां, विद्युत निगम के एसडीओ विकास कुमार, संदीप कुमार, रविराज, दरक्शियान सैफी ने डीआरएम से भेंट की। उन्होंने बताया कि रेलवे द्वारा ब्रांच लाइन के नीचे दबा विद्युत केबिल बदलने के लिए अनुमति की फाइल पर स्वीकृति न मिलने से नगर में विद्युत संकट बना हुआ है। डीआरएम ने दौरे पर आए मंडलीय अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।