फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   किसान समस्याओं के विरोध में कलेक्ट्रेट पर रालोद कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

किसान समस्याओं के विरोध में कलेक्ट्रेट पर रालोद कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Thu, 05 Jul 2018 12:41 AM IST
Updated Thu, 05 Jul 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
किसान समस्याओं के विरोध में कलेक्ट्रेट पर रालोद कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
अमरोहा। राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों ने विद्युत दरों में वृद्धि के विरोध में कलेक्ट्रेट पर भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। राज्यपाल को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन डीएम को सौंपकर तत्काल समस्याओं का समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को जिलाध्यक्ष चौधरी शूरवीर सिंह के नेतृत्व में जिलेभर के कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां भाजपा सरकार पर किसानों के उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। डीएम को ज्ञापन सौंपकर बताया कि सरकार किसानों के उत्पीडन से बाज नही आ रही है। फसलों का उचित मूल्य और गन्ने का भुगतान समय पर नहीं होने की वजह से किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। ऐसे में सरकार ने बिजली दरों में वृद्वि कर किसानों और उपभेक्ताओं पर असहनीय भार डाल दिया है। कहा कि किसानों को शेड्यूल के मुताबिक बिजली नहीं मिल पा रही है। जबकि ग्रामीणों इलाकों में खराब ट्रांसफार्मर भी समय से नहीं बदले जा रहे।बावजूद इसके किसानों को भारी भरकम बिल जमा करने को मजबूर किया जा रहा है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार ने किसानों का उत्पीडन बंद कर सस्ती दरों पर बिजली मुहैया नहीं कराई तो रालोद उग्र आंदोलन करेंगी। इस दौरान महकार सिंह, योगेंद्र सिंह, अटल कुमार सिंह, चन्द्रशेखर, अजय गिल, राकेश गिल, तेजपाल सिंह, सतीश चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed