{"_id":"5b0c52414f1c1b946e8b5383","slug":"111527534145-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित मांगे पूरी न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित मांगे पूरी न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी
Updated Tue, 29 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली संविदा कर्मचारी करेंगे कार्य बहिष्कार
भागूवाला/नजीबाबाद। विद्युत निगम के निविदा एवं संविदा कर्मचारियों ने लंबित मांगें 15 दिन के अंदर पूरी न होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है। उप्र पावर कारपोरेेशन निविदा-संविदा कर्मचारी संघ की बैठक भागूवाला बिजली घर पर हुई। पंकज कुमार की अध्यक्षता और ओमवीर सिंह के संचालन में आयोजित बैठक में विद्युत निगम के निविदा एवं संविदा कर्मचारियों ने ईएसआई कार्ड बनवाने, ईपीएफ जमा कराने और पारिश्रमिक संबंधी विसंगतियां दूर न करने पर रोष व्यक्त किया। संविदा कर्मचारियों ने विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेजकर चेतावनी दी कि यदि 15 दिन के अंदर उनकी लंबित मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे कार्य बहिष्कार और हड़ताल करेंगे। बैठक में ज्ञान सिंह, विपिन कुमार, तसलीम अहमद, सुभाष, ब्रह्मपाल, इरशाद, पंकज आदि मौजूद रहे।