{"_id":"5b08645c4f1c1bb26e8b49eb","slug":"111527276636-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुदेशकों के समर्थन में उतरे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुदेशकों के समर्थन में उतरे शिक्षक
Updated Sat, 26 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने अनुदेशकों के हकों की लड़ाई को जारी रखने पर जोर दिया है। अनुदेशकों ने सीएम से मानदेय बढ़ाने की मांग की है। अनुदेशकों के समर्थन में शिक्षक संगठनों ने उतरने की घोषणा की है। उप्र जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ने कहा है कि किसी भी अनुदेशक का उत्पीड़न किया गया तो संगठन आंदोलन करेगा।
बृहस्पतिवार को नूरपुर में मुख्यमंत्री की सभा में अनुदेशक मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर पहुंचे थे। एक अनुदेशक द्वारा काला पर्स दिखा कर विरोध किया था। अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संदीप सिंह का कहना है कि अनुदेशकों को 17 हजार रुपये प्रति महीना मानदेय दिया जाना चाहिए। इसी मांग को लेकर बृहस्पतिवार को नूरपुर में सीएम की सभा में अनुदेशक पहुंचे थे। लेेकिन अनुदेशकों की मुलाकात सीएम से नहीं कराई गई। सभा के बाद बृहस्पतिवार रात में कई अनुदेशकों के घर पर पुलिस ने दबिश दी।
अनुदेशकों के समर्थन में शिक्षक संगठन लामबंद होने शुरू हो गए हैं। शिक्षक संगठनों का कहना है कि जिले में किसी भी शिक्षक या अनुदेशक का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। उप्र जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार यादव, मीडिया प्रभारी अंगजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि उनका संगठन अनुदेशकों के साथ है।