फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   मालगोदाम क्रॉसिंग पर फुट ओवर ब्रिज बनने की संभावना जागी

मालगोदाम क्रॉसिंग पर फुट ओवर ब्रिज बनने की संभावना जागी

Thu, 24 May 2018 12:14 AM IST
Updated Thu, 24 May 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
मालगोदाम क्रॉसिंग पर फुट ओवर ब्रिज बनने की संभावना जागी
नजीबाबाद। कुशीनगर में रेलवे क्रॉसिंग हादसे में स्कूली बच्चों की दर्दनाक मौत के बाद से रेलवे ने जनहित में कई अंडरपास और फुट ओवर ब्रिज बनाने की मांगों को गंभीरता से लिया है। नजीबाबाद मालगोदाम रेलवे क्रॉसिंग पर भी रेलवे जल्द फुट ओवर ब्रिज बनाने का फैसला ले सकता है।
विज्ञापन

आदर्शनगर निवासी आरटीआई कार्यकर्ता मनोज शर्मा द्वारा प्रधानमंत्री को भेजे पत्र के बाद रेल अधिकारी अब वर्षों से चली आ रही मालगोदाम रेलवे क्रॉसिंग पर फुट ओवर ब्रिज बनाने की मांग पर मंडलीय अधिकारियों ने संज्ञान लेना शुुरू कर दिया है। मालगोदाम रेलवे क्रॉसिंग से सैकड़ों स्कूली बच्चे और यात्री रोजाना जान जोखिम में डालकर रेलवे क्रॉसिंग पार करते हैं। आरटीआई कार्यकर्ता ने प्रधानमंत्री को इस बावत पत्र लिखा था, जिसमें मंडलीय अधिकारियों द्वारा राज्य सरकार द्वारा फुट ओवर ब्रिज बनाने की पहल करने की बात कहकर प्रकरण हर बार टाल दिए जाने की बात कही गई थी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री कार्यालय के उप सचिव अंबुज शर्मा ने रेल मंत्रालय को जनहित के नजीबाबाद मालगोदाम क्षेत्र में फुट ओवर ब्रिज निर्माण प्रकरण के संबंध में पत्र लिखा। जिस पर रेल मंत्रालय और मंडलीय रेल अधिकारियों ने अब मालगोदाम रेलवे क्रॉसिंग पर फुट ओवर ब्रिज का संज्ञान लेना शुरू कर दिया है। जिससे क्षेत्र के नागरिकों को जल्द ही रेल मंत्रालय द्वारा नजीबाबाद के मालगोदाम रेलवे क्रॉसिंग पर फुट ओवर ब्रिज बनाने के निर्णय लिए जाने की संभावना मिल सकती है। प्रवर मंडल अभियंता प्रथम पारितोष गौतम ने भी मालगोदाम पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण का मामला प्रोसेस होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed