फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सर्किल रेट से चार गुना दाम पर खरीदी जाएगी जमीन

सर्किल रेट से चार गुना दाम पर खरीदी जाएगी जमीन

Wed, 23 May 2018 12:24 AM IST
Updated Wed, 23 May 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
सर्किल रेट से चार गुना दाम पर खरीदी जाएगी जमीन
नूरपुर। प्रदेश के सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि कृषि उपज बढ़ाने के लिए किसानों को ड्रिप स्प्रिंगलर विधि से खेतों की सिंचाई करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इस पद्घति को अपनाने के लिए किसानों को 90 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। बिजनौर जनपद में रुकी पूर्वी गंगनहर योजना को किसानों से बात कर शीघ्र ही पूरा किया जाएगा। इसके लिए किसानों की जमीन को सर्किल रेट से चार गुना दाम पर खरीदा जाएगा। यह योजना पूरी होने से 1.78 लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई की जा सकेगी।
विज्ञापन

मंगलवार को नूरपुर में भाजपा प्रत्याशी अवनी सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार करने पहुंचे सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने पत्रकारों से वार्ता में बताया कि देश की अर्थव्यवस्था में कृषि का बहुत बड़ा महत्व है। भाजपा सरकार लगातार किसानों की आय बढ़ाने का प्रयास कर रही है। इसके लिए 20 वर्षों से रुकी पड़ी चार बड़ी परियोजना मध्य गंगा नहर परियोजना, सरयू नहर परियोजना, बाण सागर परियोजना एवं अर्जुन सागर परियोजना शुरु करने की मंजूरी मिल गई है। इनमें मध्य गंगा नहर परियोजना से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जनपदों को लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि मध्य गंगा परियोजना के लिए शासन से 1380 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है और 373 करोड़ रुपया अवमुक्त हो चुका है। उन्होंने बताया कि किसानों की आय बढ़ाने एवं सिंचाई का खर्च कम करने के लिए ड्रिप स्प्रिंगलर (टपका विधि) से सिंचाई करने को बढ़ावा दिया जाएगा। इस पद्घति को लगाने के लिए किसानों को सरकार द्वारा 90 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। सरकार की योजना है कि ऊसर भूमि, जल प्लावत भूमि एवं अन उपजाऊ भूमि को उपजाऊ बनाकर भूमिहीन किसानों को आवंटित किया जाएगा। नहरों की सफाई पर उन्होंने कहा कि सरकार इसमें धांधली रोकने के लिए प्रतिबद्घ है। शिकायत मिलने पर ठेकेदारों का 11 सौ करोड़ रुपये का भुगतान रोका गया है। धांधली रोकने के लिए जिलाधिकारी के माध्यम से चुनाव द्वारा जल प्रबंधन समिति का गठन किया जाएगा। चुने गए समिति सदस्यों की देखरेख में नहरों की सफाई की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनपद बिजनौर के कुछ हिस्से बाढ़ से प्रभावित होते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए बाढ़ नियंत्रण के जिलाधिकारी को नोडल अधिकारी बनाकर बाढ़ नियंत्रण संबंधी सभी तैयारी 15 जून तक करने के निर्देश दिए गए हैं। बाढ़ से किसी भी तरह का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। इस दौरान एमएलसी अशोक कटारिया, सत्यपाल सिंह पाल, सुमन त्यागी, पूर्व मंत्री महावीर सिंह, राजपाल सिंह, प्रेमपाल रवि, अशोक राजपूत, धर्मेंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed