फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   हैंडपंप लगवाने में रूचि नहीं ले रहे विधायक

हैंडपंप लगवाने में रूचि नहीं ले रहे विधायक

Wed, 18 Apr 2018 12:28 AM IST
Updated Wed, 18 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
हैंडपंप लगवाने में रूचि नहीं ले रहे विधायक
बिजनौर। गर्मी शुरू होने के बाद भी हैंडपंप नहीं लग पा रहे हैं। जिले के एक विधायक के कोटे में 100 हैंडपंप आए थे। किसी भी विधायक के हैंडपंप पूरे नहीं लग पाए हैं। 800 हैंडपंप में से अभी 250 हैंडपंप ही लग पाए हैं। विधायकों के हैंडपंप लगाने की सूची न देने के कारण हैंडपंप लगाने का मामला बीच में लटका हुआ है।
विज्ञापन

गर्मी शुरू होने पर हैंडपंप लगाने की मांग जोर शोर से उठती रहती है। देहात क्षेत्र के लोग हैंडपंप लगवाने के लिए जनप्रतिनिधियों के आगे भागदौड़ करते रहते हैं। हर कोई चाहता है कि उनके इलाके में हैंडपंप लग जाए। सपा सरकार के दौरान हैंडपंप लगवाने का काम बंद पड़ा था। भाजपा सरकार बनने के बाद हैंडपंप लगाने का काम फिर से शुरू हो गया। हर विधायक के कोटे में 100 हैंडपंप दिए गए। विधायक अपने क्षेत्र में हैंडपंप लगवाने की संस्तुति करेंगे वहीं हैंडपंप लगेंगे। विधायकों को इसकी सूची जल निगम को सौंपनी होगी। जिले में आठ विधायक हैं। इनमें पांच भाजपा, दो सपा के विधायक हैं। एक भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। सभी आठ विधायकों के कोटे से अब तक जिले में केवल 250 हैंडपंप लगे हैं। सबसे ज्यादा हैंडपंप बढ़ापुर के विधायक सुशांत सिंह ने लगवाए हैं। उन्होंने 50 हैंडपंप लगवाए हैं। दूसरे नंबर पर चांदपुर की विधायक कमलेश सैनी ने 35 हैंडपंप लगवाए हैं। बाकी विधायकों ने इनसे कम हैंडपंप लगवाए हैं। विधायकों ने हैंडपंप लगवाने की जो सूची जल निगम को सौंपी है उसमें किसी भी विधायक ने 100 हैंडपंप लगाने की सूची नहीं दी है। विधायकों ने 50 से लेकर 80 तक हैंडपंप लगवाने की सूची सौंपी है। जल निगम के एक्सईएन अरुण कुमार के मुताबिक अभी सभी विधायकों की पूरी सूची नहीं मिली है। जो सूची मिली है उनके अनुसार हैंडपंप लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed