{"_id":"5acbb7e84f1c1b556b8b4a7f","slug":"111523300328-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट में बरेली विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट में बरेली विजयी
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना। ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में आरसीसी क्लब बरेली विजयी रहा। उसने यूथ क्रिकेट क्लब अमरोहा को परास्त किया।
हिंदू इंटर कॉलेज के निकट स्थित मैदान पर फाइनल मैच यूथ क्रिकेट क्लब अमरोहा और आरसीसी क्लब बरेली के बीच खेला गया। यूथ क्रिकेट क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रन का लक्ष्य रखा। इसको आरसीसी क्लब बरेली की टीम ने 18.2 ऑवर में पूरा करते हुए पांच विकेट से मैच जीत लिया। मैन ऑफ दा मैच बरेली के खिलाड़ी यूसुफ अंसारी रहे। इन्होंने 80 रन बनाए।
फाइनल मैच में टॉस जीत कर यूथ क्रिकेट क्लब अमरोहा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ऑवर में 196 रन का लक्ष्य आरसीसी क्लब बरेली के सामने रखा। अमरोहा के खिलाड़ी गौरव ने 51 और शुएब ने 68 रन बनाए। वहीं आरसीसी क्लब बरेली की ओर से यूसुफ अंसारी व मयंक मिश्रा, जुनेद खान, अनिल गिरी, शिवम और माजिद खान ने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 18.2 ऑवर में पांच विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाकर पांच विकेट से फाइनल मैंच जीत लिया। बेस्ट प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट का खिताब बरेली के खिलाड़ी जुनैद खान को दिया गया। उन्होंने टूर्नामेंट में नौ विकेट लेकर 109 रन बनाए। विजेता टीम को मुख्य अतिथि रुचि वीरा, शेख खलीलुर्रहमान, शेख शाहनवाज खलील, हनीफ मंसूरी, बाबू इश्तियाक, रईस कुरैशी समेत अनेक नेताओं के सम्मुख 51 हजार रुपये की धनराशि और टूर्नामेंट ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वहीं उप विजेता अमरोहा टीम को 25 हजार रुपये नगद और ट्रॉफी भेंट की गई। व्यक्तिगत रूप से भी खिलाड़ियों को मोबाइल फोन क्रिकेट प्रेमी आसिफ की ओर से भेंट किए गए। कमेटी को ओर से टूर्नामेंट के अंपायरों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर नगर के वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ियों को भी स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सीओ महेश कुमार, एसडीएम डॉ. वीरेंद्र सिंह, दीपक सक्सेना, जमशेद, पराग अग्रवाल, हर्षवर्धन, नईम समेत हजारों की संख्या में दर्शकगण मौजूद रहे।