{"_id":"5acbb5e44f1c1b556b8b4a76","slug":"111523299812-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना अधिकारियों ने किसानों का सम्पूर्ण गन्ना खरीदने का भरौसा दिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना अधिकारियों ने किसानों का सम्पूर्ण गन्ना खरीदने का भरौसा दिलाया
Updated Tue, 10 Apr 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चांदपुर। भाकियू की पंचायत में गन्ना और चीनी मिल अधिकारियों ने किसानों का समस्त गन्ना खरीदने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जब तक खेतों में गन्ना खड़ा है, कोई भी चीनी मिल बंद नहीं होगी।
सोमवार को गन्ना विकास समिति में रामपाल सिंह की अध्यक्षता और शीशपाल सिंह के संचालन में हुई पंचायत में किसानों ने गन्ना पर्ची न मिलने की शिकायत की। पंचायत में मौजूद ज्येष्ठ गन्ना अधिकारी दिलीप सिंह, गन्ना समिति सचिव सुधीर सिंह, चांदपुर शुगर मिल से ओमवीर सिंह, धनौरा शुगर मिल से नरेंद्र सिंह यादव, स्योहारा शुगर मिल से राजीव कुमार, धामपुर शुगर मिल से ओमवीर सिंह ने किसानों की समस्या सुनी। किसानों को गन्ना पर्ची जारी करने, समस्त गन्ना खरीदने का आश्वासन दिया। पंचायत में लुधियान सिंह, अशोक कुमार, राजेंद्र सिंह, कल्याण सिंह, ऋषिपाल सिंह, नौबहार सिंह, राजीव देवरा, धर्मवीर सिंह, नेमपाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, चेतन स्वरूप, जितेंद्र सिंह, भारत सिंह, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
शीघ्र गन्ना भुगतान कराने की मांग
हल्दौर। ब्लाक कार्यालय में हुई भाकियू की पंचायत में कार्यकर्ताओं ने बिलाई शुगर मिल का बकाया गन्ना भुगतान शीघ्र दिलाने समेत विभिन्न समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने हल्दौर और बिजनौर समितियों द्वारा किसानों के गन्ने की पर्चियां शीघ्र दिलाने, आवारा, जंगली पशुओं को वन विभाग के अधिकारियों से शीघ्र पकड़वाने, क्षेत्र में विद्युत लाइन के जर्जर तार बदलवाने, बिलाई शुगर मिल द्वारा किसानों का बकाया गन्ना भुगतान शीघ्र दिलाने समेत विभिन्न समस्याओं का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया। कार्यकर्ताओं ने बिलाई शुगर मिल द्वारा किसानों का बकाया गन्ना भुगतान शीघ्र न दिलाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। पंचायत में उदयवीर सिंह, जसवीर सिंह, मंगू सिंह, टीकम सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, कैलाश, महेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, सत्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे।