{"_id":"5abd165c4f1c1bd2618b45ce","slug":"111522341468-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में शुरू हुआ सिटी स्कैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में शुरू हुआ सिटी स्कैन
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर । जिला अस्पताल में लगाई गई सीटी स्कैन मशीन का बृहस्पतिवार को डीएम, एसडीएम और सीएमओ ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। इस अवसर पर एक मरीज के सिर का सीटी स्कैन भी किया गया। सिटी स्कैन निशुल्क होंगे।
सरकार की मंशा है कि सरकारी अस्पतालों में लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिलें। इसी बात को ध्यान में रखते हुए जिला अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन लगाई गई थी। बृहस्पतिवार को इसका विधिवत रूप से से जिलाधिकारी अटल कुमार राय, एसडीएम सदर वी.के. सिंह और सीएमओ डा. राकेश मित्तल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर दिल्ली टीम के इमेजिंग डायरेक्टर मुरलीधर और मुकेश अग्रवाल ने बताया कि यह मशीन आधुनिक है । साधारण एक्स-रे मशीन से भी कम किरणें छोड़ती है। इस मशीन से पसुबह आठ बजे से सायं छह बजे तक सीटी स्कैन किये जाएंगे । स्कैन कर रिपोर्ट मेल द्वारा दिल्ली भेजी जाएगी। छह घंटे के बाद उसकी रिपोर्ट आएगी। इमरजेंसी केस में दो घंटे में ही रिपोर्ट मिल जाया करेगी। इस मशीन से सबसे पहला सीटी स्कैन किरतपुर क्षेत्र के गांव हसनपुरा निवासी मो. खलूद के सिर का सीटी स्कैन किया गया। इस अवसर पर सीएमएस राकेश दूबे, महिला सीएमएस आभा वर्मा, डा. वरुण भारती, रिंकू कुमार, टेक्नीशियन फरमान अली, अंजली, डा. वरुण भारती, जेडी सकलानी, तिलकराम, पीतम सिंह सहित जिला संयुक्त चिकित्सालय और महिला अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा।