{"_id":"5a4e711f4f1c1b44198b4db5","slug":"111515090207-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंदोलनकारी किसानों के स्वास्थ्य में आई गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंदोलनकारी किसानों के स्वास्थ्य में आई गिरावट
Updated Thu, 04 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलीलपुर। पिछले आठ वर्षों से गंगा नदी पर निर्माणाधीन पुल के बंद पड़े काम को शुरू कराने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता कालू टिकैत व गजनफर अली के स्वास्थ्य में गिरावट होनी शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार केे उनके समर्थन में क्षेत्र के कई लोग आ गए हैं और धरने में उनके साथ डटे रहे।
वर्ष 2008 में मेरठ व बिजनौर को जोड़ने के लिए हस्तिनापुर व बिजनौर के गांव नारनौर के बीच गंगा नदी पर पुल का निर्माण कार्य शुरू किया गया था, लेकिन पुल आजतक भी पूरा नहीं हुआ है। पुल बनने से बिजनौर और मेरठ की दूरी घटती और साथ ही किसानों को भी फायदा मिलता। नए साल के पहले ही दिन से ही किसान नेता रवींद्र त्यागी उर्फ कालू टिकैत व गजनफर अली ने पुल निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए गांव खानपुर खादर में धरना शुरू किया था। अब क्षेत्र के लोगों ने उनके समर्थन में आकर धरना में पहुंचना शुरू कर दिया है। किसान कालू टिकैत का कहना है कि जब तक पुल निर्माण पूरा नहीं होगा वह धरने से नही उठेंगे, चाहे उनकी जान ही क्यों न चली जाएं। क्षेत्र के लोगों उनके समर्थन में आ रहे हैं। धरने के चौथे दिन जलीलपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा.केपी सिंह ने बताया कि कालू टिकैत के स्वास्थ्य में गिरावट आई है तथा गजनफर अली को सर्दी लगने के कारण खांसी हो गई है। धरने में पहुंचकर समाजसेवी महाशय कल्याण सिंह ने सर्दी व अनशनकारियों की आयु को ध्यान में रखते हुए शासन प्रशासन से समस्याओं के समाधान की मांग की है। धरने में देवेंद्र शर्मा, बलबीर सिंह, उदल सिंह, उमेश त्यागी, मुखराम सिंह व हनीफ आदि मौजूद रहे।