{"_id":"5a43e43c4f1c1bb34a8b8c58","slug":"111514398780-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों की गोष्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों की गोष्ठी
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर । उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ विकास क्षेत्र मोहम्मदपुर देवमल की शिक्षक उन्नयन गोष्ठी और त्रिवार्षिक अधिवेशन में अरविंद चौधरी निर्विरोध ब्लॉक अध्यक्ष चुने गए। गोष्ठी में वक्ताओं ने शिक्षा में सुधार के लिए एकजुट होकर प्रयास करने पर जोर दिया।
बुधवार को प्राथमिक विद्यालय चांदपुर फेरू में प्राथमिक शिक्षक संघ के निर्वाचन अधिकारी कुड़वा सिंह, सह निर्वाचन अधिकारी सुहेल अख्तर बेग, पर्यवेक्षक सुधीर कुमार की देखरेख में कार्यक्रम शुरू हुआ। निर्वाचन अधिकारी कुड़वा सिंह के मुताबिक अध्यक्ष पद पर प्राथमिक विद्यालय फिरोजपुर मुबारक के प्रधानाध्यापक अरविंद चौधरी ने नामांकन पत्र जमा किया। ब्लॉक के शिक्षक कामेंद्र सिंह, संपूर्णांनद, पंकज ढाली, सरदार हरवंत सिंह, सुभाष सिंह चौहान ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा। सर्वसम्मति से अरविंद चौधरी को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। जिला मंत्री प्रशांत सिंह ने एक सप्ताह के भीतर कार्यकारिणी का गठन करने को कहा। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में वरिष्ठ शिक्षक पी सी चक्रवर्ती ने शिक्षकों से एकजुट रहने और शिक्षक हितों के कार्य करने पर जोर दिया। कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक बलराम सिंह, जूनियर शिक्षक संघ के अध्यक्ष सुधीर कुमार, मंत्री दुष्यंत कुमार, नजीबाबाद के ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार, पूनम चौधरी, अमित चौधरी, मनोज कुमार, ताजवीर सिंह, नीता सेठी, तारिक अलीम, अनीता रानी, मीनू सिंह, संजुला देवी, देवेंद्र कुमार, नरेशपाल वर्मा, राहुल राठ ी, भूपेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे। संचालन पी सी चक्रवर्ती और सुहेल अख्तर बेग ने संयुक्त रूप से किया।