फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   प्रमुख व विरोधी पक्ष में समझौता होने के बाद हुई बैठक

प्रमुख व विरोधी पक्ष में समझौता होने के बाद हुई बैठक

Fri, 15 Dec 2017 11:42 PM IST
Updated Fri, 15 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
प्रमुख व विरोधी पक्ष में समझौता होने के बाद हुई बैठक
नहटौर। ब्लॉक आंकू में प्रमुख व विरोधी पक्ष के बीच समझौता होने पर कई माह पूर्व होने वाली क्षेत्र पंचायत की बैठक शुक्रवार को ब्लॉक के सभागार में हुई। इसमें दोनों गुटों के बीडीसी सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में विकास कार्यों के प्रस्ताव मांगें गए। बीडीसी सदस्यों ने आरसीसी सड़कों, खड़ंजों आदि सहित करीब 30 प्रस्ताव बैठक में रखे। बैठक में ओडीएफ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

ब्लॉक के सभागार में ब्लॉक प्रमुख मृणाल भारद्वाज की अध्यक्षता व एडीओ हरि सिंह के संचालन में क्षेत्र पंचायत की बैठक का आयोजन किया गया। आंकू ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अप्रस्ताव के दौरान ब्लॉक के बीडीसी सदस्य दो गुटों में बंट गए थे। दोनों गुटों के मुख्य बीडीसी सदस्यों के बीच समझौता होने पर विवाद निपट गया था। विवाद निपटने के बाद बीडीसी सदस्यों की बैठक हुई, जिसमें बीडीसी सदस्यों व ग्राम प्रधानों ने भाग लिया। बैठक में करीब 30 से अधिक बीडीसी सदस्यों ने सड़कों, खड़ंजों, सोलर लाइट व नालों के निर्माण संबंधी प्रस्ताव रखे। वक्ताओं ने कहा कि ब्लॉक में चयनित ओडीएफ गांवों में शौचालयों का निर्माण पूर्ण से करा लें। ब्लॉक प्रमुख मृणाल भारद्वाज ने कहा कि सभी बीडीसी सदस्य व ग्राम प्रधान शासन की संचालित योजनाओं में पूर्ण रूप से सहभागिता करें। शासन की योजनाओं को ग्रामीणों को बताकर उन्हें इसका लाभ दिलाएं। वृद्धा व विधवा पेंशन जैसी योजनाओं के क्रियान्वयन में कोई कोताही न बरतें। स्वास्थ्य विभाग ने भी जानकारी दी। इस मौके पर बीडीओ अजय कुमार, बीडीसी सदस्य विशाल चौधरी, कपिल देव, रामकरन, लाडो देवी, जयपाल सिंह, लोकेश कुमार, रियाजुद्दीन, राजीव कुमार, सुरेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed