{"_id":"5a01fb844f1c1b9f678b9da2","slug":"111510079364-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वरिष्ठ नागरिकों ने देश तरक्की के लिए विघटित को एकसूत्र में पिराने का संकल्प लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वरिष्ठ नागरिकों ने देश तरक्की के लिए विघटित को एकसूत्र में पिराने का संकल्प लिया
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर (बिजनौर)। वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति सरकड़ा चकराजमल शाखा की बैठक गांव सरकथलसानी में ब्रह्म सिंह के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई। बैठक में वरिष्ठ नागरिकों ने समाज में शिष्टाचार, परस्पर प्रेम, सम्मान, राष्ट्रीय एकता, महिला सुरक्षा, समाज में पवित्रता की स्थापना, भारत की अनेकता में एकता के पुनीत दर्शन पर विचार मंथन किया गया।
मंगलवार को संपन्न हुई बैठक में अध्यक्ष ओमप्रकाश राजपूत ने कहा कि हम सभी नागरिकों को एकजुट होकर के समाज में ऐसे दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए । जिससे हमारा बिखरा समाज संगठित हो। बैठक में संतोष कुमार, पंडित योगेश शर्मा, राजेंद्र सिंह, मनोहर सिंह , अब्दुल हक अंसारी , कृष्ण कुमार , खुशीराम , हरिराज सिंह , जगदीश कुमार रहे। सभी ने एकजुटता के साथ समाज में व्याप्त कुरीतियों, अंधविश्वास, कटुता को समूल नष्ट करने के लिए अभियान शुरू करने का संकल्प ग्रहण किया। यह भी निर्णय लिया कि देश की तरक्की के लिए हम सभी लोगों को चाइना के उत्पादों का बहिष्कार करना है और दूसरों को भी इन उत्पादों का बहिष्कार करने के लिए हम सभी को प्रेरित करना होगा। बैठक की अध्यक्षता ओम प्रकाश राजपूत ने और संचालन संतोष कुमार ने किया । मीटिंग का शुभारंभ राष्ट्रगान और वंदे मातरम से हुआ।