फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   निकाय चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन दावेदारों की बढ़ी संख्या

निकाय चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन दावेदारों की बढ़ी संख्या

Tue, 31 Oct 2017 12:02 AM IST
Updated Tue, 31 Oct 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
निकाय चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन दावेदारों की बढ़ी संख्या
बिजनौर। निकाय चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन बिजनौर, हल्दौर नगर पालिका व झालू, मंडावर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ। हल्दौर वार्ड सदस्य के लिए तीन ने जरूर नामांकन कराया। दूसरे दिन अध्यक्ष पद के लिए 29 तथा वार्ड सदस्य के 150 नामांकन पत्र लिए गए। दो दिन में अध्यक्ष पद के लिए 32 तथा वार्ड सदस्य के लिए 211 दावेदार नामांकन पत्र ले गए। सबसे अधिक बिजनौर नगरपालिका परिषद में नामांकन पत्र लिए गए।
विज्ञापन

सोमवार को निकाय चुनाव में नामजदगी का दूसरा दिन था। नामांकन के दूसरे दिन दावेदारों व उनके समर्थकों की संख्या बढ़ गई। तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार के अनुसार दूसरे दिन बिजनौर नगरपालिका परिषद में अध्यक्ष पद के पांच, वार्ड सदस्य के 65, हल्दौर नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष पद के छह, वार्ड सदस्य के 41, झालू नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के दस, वार्ड सदस्य के 22, मंडावर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के आठ व वार्ड सदस्य के 22 दावेदारों ने नामांकन पत्र लिए। इस प्रकार दूसरे दिन अध्यक्ष पद के 29 तथा वार्ड सदस्य के 150 नामांकन पत्र लिए गए। पहले दिन अध्यक्ष पद के तीन तथा वार्ड सदस्य के 61 नामांकन पत्र लिए गए थे। हल्दौर नगर पालिका परिषद से तीन लोगों ने वार्ड सदस्य के लिए नामजदगी कराई है। अन्य नगरपालिका परिषद व नगर पंचायत के लिए कोई नामजदगी नहीं हुई है। नगर पंचायत झालू के अध्यक्ष पद के लिए संजीव राणा, गगन शर्मा, शहजाद अहमद, डा. रईस सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन, मंडावर नगर पंचायत के लिए लाला अरुण अग्रवाल समेत कई दावेदार पर्चे लेकर गए।
विज्ञापन

बढ़ापुर अध्यक्ष पद के लिए छह नामांकन पत्र लिए
नगीना। नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन नगर पालिका परिषद नगीना अध्यक्ष पद के लिए तीन व सभासद पदों के लिए 60 तथा बढ़ापुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए छह व सभासद पदों के लिए 37 नामांकन पत्र लिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम उमेश चंद्र मिश्र ने बताया कि सुबह से ही नामांकन पत्रों को खरीद ने वालों की भीड़ लगी हुई थी। हिंदू इंटर कॉलेज में सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात था। आरओ सनत गुप्ता के अनुसार बढ़ापुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए छह नामांकन पत्र व सभासद पद के लिए 38 तथा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए तीन व सभासद पद के लिए 60 नामांकन पत्र लिए गए हैं।
प्रमाण पत्र की नहीं होगी कोई अनिवार्यता
नगीना। नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष व सभासद पद के प्रत्याशियों के लिए नामांकन के समय मूल या स्थायी निवास प्रमाणपत्र को जमा करने की कोई अनिवार्यता नहीं होगी। साथ ही लेखपालों की हड़ताल के कारण परेशान हो रहे आरक्षित वार्डों पर सभासद का चुनाव नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों के लिए प्रशासन ने अस्थायी जाति प्रमाणपत्र बनवाने की व्यवस्था भी कर दी है।
तहसीलदार नवनीत गोयल ने बताया कि लेखपालों की हड़ताल के कारण आरक्षित वार्डों में सभासद का चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों का जाति प्रमाणपत्र ऑन लाइन नहीं बन पाने की शिकायत आने के बाद उन्होंने चुनाव लडने वाले प्रत्याशियों के लिए अस्थाई आफ लाइन जाति प्रमाण पत्र बनवाने की व्यवस्था कर दी हैं। साथ ही जिन प्रत्याशियों के जाति प्रमाण पत्र पुराने बने है।उन्हे भी प्रमाणित कराकर वैध मान लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नामांकन के समय मूल या स्थायी निवास प्रमाण पत्र जमा करने की कोई अनिवार्यता नहीं है।

स्योहारा अध्यक्ष पद के लिए चार प्रपत्र लिए गए
स्योहारा। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए आज चार नामांकन पत्र खरीदे गए । सपा नेता नईमुलहसन की पत्नी उनके बड़े भाई मुजिबुल हसन की पत्नी शमा परवीन कांग्रेस नेता फ हीमउर्रहमान तथा उनकी पत्नी नुजहत फहीम ने नामांकन पत्र खऱीदे । वहीं नगर पंचायत सहसपुर में अध्यक्ष पद के लिए सोमवार को तीन व वार्ड सदस्यों के 16 नामांकन पत्र लिए गए। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी नीलभ्य शैल्य ने बताया कि नगर के सभी चुनाव संबंधी पोस्टर हटवा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed