फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जिले भर में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया धनतेरस का पर्व

जिले भर में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया धनतेरस का पर्व

Wed, 18 Oct 2017 01:02 AM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
जिले भर में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया धनतेरस का पर्व
जिले भर में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया धनतेरस का पर्व
विज्ञापन

फोटो---
घरों में सुख, संपत्ति और खुशहाली के लिए की गई भगवान धनवंतरित की पूजा अर्चना
धनतेरस पर करीब 15 करोड़ रुपए का हुआ व्यवसाय, खिले व्यापारियों के चेहरे
अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा। जिले भर में धनतेरस का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। घरों में सुख, संपत्ति और खुशहाली के लिए भगवान धनवंतरि की पूजा अर्चना की गई। इस धनतेरस एक अनुमान के मुताबिक करीब 15 करोड़ रुपए का व्यवसाय हुआ। जिससे व्यापारियों के चेहरे खिले हुए हैं।
मंगलवार को धनतेरस की सुबह से ही लोगों का रुख बाजार की ओर रहा। अच्छे शगुन के लिए बर्तन, सोने-चांदी के सिक्के व नोट, चांदी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां और जेवरात के अलावा जरूरत के सामान की खरीदारी की। लोगों ने शगुन के तौर पर चम्मच से लेकर क्राकरी, नॉनस्टिक बर्तन, इंडक्सेन चूल्हा, डिनर सेट आदि की खरीदारी की।
विज्ञापन

बाइक, कार, स्कूटी, स्कूटर का बाजार भी गुलजार रहा और इलैक्ट्रिनिक्स दुकानों पर टीवी, फ्रिज, एलसीडी, वाशिंग मशीन और अन्य उपकरणों की खरीदारी का सिलसिला देर रात तक चला। बाजार में भीड़ के चलते पांव रखने तक की जगह नहीं थी। जबरदस्त बिक्री से विक्रेताओं के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदी के सिक्के व लक्ष्मी गणेश की सबसे अधिक डिमांड
फोटो--
धनतेरस पर सर्राफा बाजार गुलजार रहा। सोने-चांदी के सिक्कों से लेकर लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों और आभूषणों की बिक्री हुई। पांच सौ से लेकर एक हजार रुपए का चांदी का नोट खूब बिका। पूरे जिले में सर्राफा बाजार में करीब दो करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है। कारोबारियों का कहना है कि इस बार धनतेरस पर चांदी के सिक्के की खरीदारी सबसे अधिक हुई। लोगों ने केवल शगुन के तोर पर सिक्के खरीदे। गत वर्ष की तुलना में इस बार अधिक खरीदारी हुई है।
बर्तन मार्केट में खरीदारी को उमड़ी रही भीड़
फोटो---
इस बार धनतेरस पर्व पर सबसे अधिक खरीदारी बर्तनों की हुई। बाजार में खरीदारी का सिलसिला सुबह से चालू होकर देर रात तक जारी रहा। बर्तनों की दुकानों पर जबरदस्त भीड़ देखी गई। बर्तनों के छोटे आइटम ज्यादा खरीदे गए।
ऑटोमोबाइल क्षेत्र में भी करोड़ों की धन वर्षा
बाइक और कारों की बिक्री में इस बार अमरोहा पीछे नहीं रहा। एजेंसी पर कारों की जमकर बिक्री हुई। प्रत्येक कंपनी के दुपहिया वाहनों का बाजार भी गरम रहा। करीब ढाई सौ से तीन सौ के बीच दोपहिया वाहनों की बिक्री का अनुमान है।
बाजार के अंदर रही वाहनों की नो एंट्री
धन तेरस पर बाजार में उमड़ी भीड़ के चलते लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन को मशक्कत करनी पड़ी। मोहल्ला बजटवाल तिराहे, कोट चौराहे व कोतवाली गेट के सामने से बाजार के अंदर वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई। बाइक से लेकर रिक्शा आदि को अंदर नहीं जाने दिया। लोगों को बाजार तक पैदल चलकर ही पहुंचना पड़ा।
सजावटी सामानों की जमकर बिक्री हुई
धतेरस पर दीपावली के सामान की लोगों ने जमकर खरीदारी की। सजावटी आइटम से लेकर रंग बिरंगी झालरों की खूब बिक्री हुई। बिजली की झालरों की बिक्री जमकर हुई। दुकानों पर खूब भीड़ देखी गई। झालरों के की रोशनी से बाजार में गुलजार रहा।
बोले व्यापारी
होंडा की अमरोहा और गजरौला में एजेंसी है, एजेंसी स्वामी मोहित चौधरी ने बताया कि दोनों एजेंसियों पर करीब डेढ़ सौ बाइकों की बिक्री हुई है, करीब एक करोड़ का कारोबार हुआ है। हीरो सनसाइन एजेंसी कैलसा रोड के स्वामी जावेद अहमद ने बताया कि दोनो एजेंसियों पर 155 बाइकों की बिक्री हुई है। करीब एक करोड का कारोबार हुआ है।

सर्राफा व्यापारी अशोक रस्तोगी ने बताया कि लोगों ने जम कर खरीदारी की है। चांदी के सिक्के अधिक बिके हैं। शहर में सर्राफे का कितना कारोबार हुआ है। अनुमान नही लगाया जा सकता।
...राहुल शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed