फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   शहर के 154 घरों की बती काटकर अधिकारियों ने किया अंधेरा

शहर के 154 घरों की बती काटकर अधिकारियों ने किया अंधेरा

Thu, 14 Sep 2017 02:08 AM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 02:08 AM IST
विज्ञापन
शहर के 154 घरों की बती काटकर अधिकारियों ने किया अंधेरा
प्रत्येक जेई को सौंपा 300 बकाएदारों के कनेक्शन काटने का टारगेट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अमरोहा। बिल वसूली को लेकर गंभीर हुए बिजली अधिकारियों ने शहर के 154 घरों की बत्ती काटकर अंधेरा कर दिया। 15 लाख रुपए की देनदारी पर यह कार्रवाई की। छह बकाएदारों के मीटर उखाड़ लिए। प्रत्येक अवर अभियंता को 300 बकाएदारों के कनेक्शन काटने का लक्ष्य सौंपा गया है। विभाग के सख्त तेवरों को देखकर उपभोक्ताओं में खलबली मची है।
जिले में बिल वसूली की प्रगति सही नहीं है। एमडी की बैठक में बार-बार जिले के अफसरों को फटकार लग रही है। बावजूद इसके हालत ठीक नहीं है। बीती रात अधीक्षण अभियंता ने अपने कार्यालय में सभी एसडीओ व जेई की बैठक ली। इसमें उन्होंने प्रत्येक अवर अभियंता को निर्देश दिए कि बकाएदारों के साथ कोई रियायत न हो। कम से कम 300 कनेक्शन बकाए पर काटे जाएं। उनके हुक्म पर अमल करते हुए अफसरों ने बुधवार की सुबह से ही नगर क्षेत्र में बकाएदारों पर सख्ती शुरू कर दी।
विज्ञापन

एसडीओ नरेश कुमार ने बताया कि नगर में पांच जेई काम कर रहे हैं। दिन भर में 15 लाख रुपए के बकाए पर 154 घरों के कनेक्शन काटे गए हैं। बिल जमा करने के बाद ही उनको जोड़ा जाएगा। 6 उपभोक्ताओं के मीटर उखाड़े हैं। जेई सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि आज ढाई लाख रुपए बिल के वसूले गए हैं। 24 कनेक्शन उन्होंने अपने क्षेत्र में काटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बार भी बिल जमा न करने वाले निशाने पर
अमरोहा। एसडीओ की बात पर यकीन करें तो किसी कीमत पर बकाएदारों को नहीं बख्शा जाएगा। 31 अप्रैल 2017 के बाद यदि किसी उपभोक्ता ने एक बार भी अपना बिल जमा नहीं किया है तो उसके घर की बत्ती भी काटी जाएगी। बेहतर होगा कि उपभोक्ता समय से अपने बिल की अदाएगी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed