{"_id":"59ada3304f1c1b58738b507a","slug":"111504551728-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानदेय न बढ़ने से अनुदेशकों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानदेय न बढ़ने से अनुदेशकों में आक्रोश
Updated Tue, 05 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रांतीय संगठन के आहवान पर प्रदेश के सीएम के नाम एसडीएम सदर को दिए मांग पत्र में मानदेय 17 हजार रुपये मासिक करने का आदेश जारी करने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र पाल सिंह व महामंत्री मुकुल पाल के नेतृत्व में अनुदेशक बीएसए कार्यालय पर एकत्रित हुए। यहां से अनुदेशक कलक्ट्रेट पहुंचे तथा प्रदेश के सीएम के नाम एसडीएम सदर को मांग पत्र सौंपा। पत्र में कहा गया है कि अनुदेशकों को प्रतिमाह 8470 रुपये मानदेय के रूप में मिलते हैं। पर शासन ने अनुदेशकों का मानदेय 17000 रुपये प्रति माह करने के का आश्वासन दिया था। लगातार संगठन ने मांग पत्र भी सौंपे थे। केंद्र सरकार ने इसके लिए प्रथम किश्त की ग्रांट भी जारी कर दी हैं। पर अभी तक प्रदेश सरकार द्वारा मानदेय बढ़ाने का आदेश जारी नहीं किया है। जिससे अनुदेशक अपने को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। पत्र में मानदेय बढ़ाने का आदेश जारी करने की मांग की है। अनुदेशकों का उनके विकास क्षेत्रों में तबादले करने की मांग भी पत्र में की गई है। पत्र में कहा गया है कि जल्द ही मांग पूरी न होने पर पूरे प्रदेश के अनुदेशक आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मौक पर अनुदेशक जिलाध्यक्ष देवेंद्र पाल, हर्ष दीप सिंह, वरुण कुमार, तनुज चौधरी, ओमप्रकाश, गौरव सिंह, जितेंद्र प्रसाद, मोनू सिंह, जयचंद, संदीप सिंह सहित कई अनुदेशक मौजूद रहे।
छह को होगी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की बैठक
बिजनौर। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बेसिक शिक्षा विभाग की बैठक छह सितंबर को पूर्वाह्न 11 बजे बीएसए कार्यालय के सभा कक्ष में होगी। यह जानकारी जिलाध्यक्ष गुलदीप कुमार ने दी।