फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दयन वीरा के खिलाफ पांच जिला सदस्य खुलकर आए सामने

दयन वीरा के खिलाफ पांच जिला सदस्य खुलकर आए सामने

Sun, 20 Aug 2017 01:35 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
दयन वीरा के खिलाफ पांच जिला सदस्य खुलकर आए सामने
बिजनौर। जिला पंचायत अध्यक्ष उदयन वीरा के खिलाफ पांच जिला सदस्य खुलकर सामने आ गए हैं। उन्होंने उदयन वीरा के खिलाफ लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव को समर्थन दिया है। 22 अगस्त को अविश्वास प्रस्ताव पर उदयन वीरा के खिलाफ वोट डालने का ऐलान किया है। सदस्यों ने उदयन वीरा पर
विज्ञापन

अपने ही क्षेत्र में विकास कार्य कराने का आरोप लगाया है।
जिला पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जिले का राजनीतिक माहौल गरमाया हुआ है। जिला पंचायत सदस्य साकेंद्र चौधरी के नेतृत्व में उदयन वीरा के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जा रहा है। अविश्वास प्रस्ताव पर 31 जुलाई को मतदान होना था, लेकिन पीठासीन अधिकारी के छुट्टी पर जाने के कारण मतदान नहीं हुआ था। बाद में साकेंद्र चौधरी अपने समर्थकों के साथ भाजपा विधायक लोकेंद्र चौहान से भिड़ गए थे। उन्होंने लोकेंद्र चौहान पर भाजपा विधायक लोकेेंद्र चौहान पर उनके पक्ष के जिला पंचायत सदस्य उदयन वीरा को देने का आरोप लगाया था। इस मामले में लोकेंद्र चौहान के गनर दीपक ने साकेंद्र चौधरी व उनके साथियों के खिलाफ कार्बाइन छीनने की कोशिश करने व वर्दी फाड़ने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। चुनाव में अब दो दिन ही शेष बचे हैं। चुनाव से पहले दोनों खेमे पंचायत सदस्यों को अपने पाले में तोड़ने में लग गए हैं। साम-दाम-दंड-भेद से जिला पंचायतों सदस्यों को ललचाया जा रहा है। भाजपा भी अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान में दो धड़ों में बंट गई है। सांसद भारतेंद्र सिंह खुलकर अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में आ चुके हैं तो पार्टी के एक विधायक पर्दे के पीछे से उदयन वीरा को सपोर्ट कर रहे हैं। शनिवार को पांच जिला पंचायत सदस्यों चमन सिंह, धर्मवीर सिंह, संगीता, डा.राजवीर सिंह व शोभा ने अविश्वास प्रस्ताव में उदयन वीरा के खिलाफ वोट देने का ऐलान किया है। उन्होंने प्रेस को जारी बयान में कहा है कि वे उदयन वीरा के कार्यों से असंतुष्ट होकर अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उदयन वीरा मनमाने ढ़ंग से अपने ही क्षेत्र में विकास कार्य करा रहे हैं। सदस्यों के क्षेत्रों में विकास न होने से जनता सदस्यों से नाराज है। उन्होंने कहा कि वे अविश्वास प्रस्ताव में उदयन वीरा के खिलाफ वोट देकर उनको पद से हटवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed