फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   11 from Corona, four died of fever

कोरोना से 11, बुखार से चार की मौत

Mon, 03 May 2021 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
11 from Corona, four died of fever
कोरोना से 11, बुखार से चार की मौत
विज्ञापन

बिजनौर/धामपुर/नजीबाबाद/हल्दौर/किरतपुर। जिले में कोरोना संक्रमण की चपेट में आने से रविवार को 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि बुखार से चार लोगों की जान गई है। इनमें से दो लोगों की मौत ऑक्सीजन न मिलने के कारण हुई। उपचार करा रहे लोगों में ऑक्सीजन को लेकर इस समय हाहाकार मचा हुआ है।
बिजनौर चीनी मिल के जीएम इसरार अहमद की पत्नी जुबैदा का रविवार को मिल परिसर स्थित आवास में निधन हो गया। उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत थी, लेकिन ऑक्सीजन न मिलने से उनकी मौत हो गई। मिल में एचआर यूनिट में कार्यरत कार्मिक अधिकारी ऐश्वर्या कुमार का आगरा में कोरोना से निधन हो गया। उन्हें कोरोना होने पर परिजन उपचार के लिए आगरा ले गए थे। बिजनौर के मोहल्ला सिविल लाइन निवासी अतुल गुप्ता एडवोकेट का कोरोना से निधन हो गया। वे पुलकित मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती थे। नहटौर के एक वरिष्ठ पत्रकार शमशाद भारती की भी पुलकित हॉस्पिटल में मौत हो गई। वहीं, आदित्य त्यागी (42) किरतपुर ब्लॉक में पूर्ति निरीक्षक थे। उन्हें करीब 10 दिन पहले कोरोना हुआ था। नोएडा के एक अस्पताल में उनकी उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

नजीबाबाद में खंड विकास विभाग के एडीओ कृषि विक्रम सिंह का बीमारी से निधन हो गया। मेरठ निवासी 58 वर्षीय विक्रम सिंह के फेफड़े संक्रमित थे। वहीं, प्राथमिक विद्यालय खेड़ा के प्रधानाध्यापक 45 वर्षीय अकीलुर्रहमान की भी कोरोना से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्दौर में नूरपुर ब्लॉक क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में एक महिला व तीन लोगों समेत चार लोगों की मौत हो गई। ग्रामवासियों के अनुसार एक गांव निवासी एक महिला एवं समाजसेवी शिक्षाविद समेत तीन लोगों एवं समीपवर्ती गांव निवासी एक व्यक्ति समेत चार लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नूरपुर के प्रभारी डॉ. अजय कुमार गंधर्व का कहना है कि उन्हें ग्रामवासियों द्वारा जानकारी प्राप्त हुई है, लेकिन अधिकारी पुष्टि होने से इंकार किया है।

धामपुर की टीचर्स कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय अशोक कुमार शर्मा पीएनबी के सेवानिवृत्त मैनेजर थे। वह कई दिन से बुखार से पीड़ित थे। शनिवार को ऑक्सीजन की कमी के कारण उनका निधन हो गया। कस्बा नींदडू में पत्रकार आशिक हुसैन (45) की मौत हो गई। वह भी कोरोना संक्रमित थे। उनका दिल्ली के निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा था। नगर में दो अन्य लोगों की और मौत हुई है, इन्हें भी कई दिन से बुखार आ रहा था और कोरोना जांच नहीं कराई थी। नगर के शक्तिनगर में 47 वर्षीय महिला का कोरोना के चलते रविवार को निधन हो गया। महिला के पति की एक साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। वह राजस्व विभाग में लेखपाल के पद पर कार्यरत थे। गांव अलावलपुर निवासी सेवानिवृत्त दरोगा रामपाल सिंह (68) की भी कोरोना से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed