{"_id":"5f5e64848ebc3e984c6775bf","slug":"108-ambulances-are-being-made-for-patients-bijnor-news-mrt501194697","type":"story","status":"publish","title_hn":"108 एंबुलेंस मरीजों के लिए बन रही जीवनदायिनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
108 एंबुलेंस मरीजों के लिए बन रही जीवनदायिनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
108 एंबुलेंस मरीजों के लिए बन रही जीवनदायिनी
बिजनौर। कोरोना संक्रमण के बीच 108 एंबुलेंस सेवा जनपद बिजनौर में जीवन रक्षक बनकर काम कर रही है। विषम परिस्थितियों में भी मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने के लिए 24 घंटे सेवा में तत्पर है।
जनपद बिजनौर में 108 की 33 एंबुलेंस और 102 की 31 एंबुलेंस एवं एएलएस की तीन एंबुलेंस हैं। ये सूचना मिलने पर मात्र 15 मिनट के अंदर लोगों तक पहुंचकर उन्हें उपचार दिलाने का काम कर रही हैं। मार्च माह में कोरोना संक्रमण शुरू होने पर भी जान की परवाह किए बिना एंबुलेंस कर्मी पहली पंक्ति में खड़े होकर जनहित में जंग लड़ रहे हैं। कोविड-19 कमांड सेंटर से कॉल मिलते ही तुरंत एंबुलेंस कर्मचारी एंबुलेंस लेकर कोरोना पॉजिटिव मरीज के पास पहुंचकर उनको एल-1 फैसिलिटीयुक्त कोविड केयर सेंटर स्वाहेड़ी, एल-2 सुविधा से युक्त जिला अस्पताल और ज्यादा सीरियस मरीज को हायर सेंटर लेकर जाते हैं, जिससे मरीजों की जान बच सके। 102, 108 एंबुलेंस सेवा के जिला कोऑर्डिनेटर मनोज सामंत, सावन कुमार ने बताया कि एंबुलेंस सेवा कोरोना के समय में मरीजों की हर संभव मदद कर रही है। नॉर्थ जोन के हेड शोभित कुमार त्यागी ने कहा एंबुलेंस सेवा को और भी बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।