{"_id":"69b45b9770ca5450190d83e4","slug":"103-wells-and-ten-pillars-of-the-new-bridge-on-bijnor-ganga-barrage-are-ready-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-174476-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर गंगा बैराज पर नए पुल के 103 कुएं और दस पिलर बनकर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर गंगा बैराज पर नए पुल के 103 कुएं और दस पिलर बनकर तैयार
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर गंगा बैराज के पास निर्माणाधीन नए पुल के 103 कुएं बनकर तैयार हो चुके हैं। दस कुओं के आधार पर पिलर भी बन गए हैं। अब तक 42 फीसदी काम हो चुका है। निर्माण पूरा होने में अभी एक और साल लग सकता है।
मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे को फोरलेन करने की परियोजना में बिजनौर बैराज के पास गंगा नदी पर नए पुल का निर्माण भी शामिल है। फिलहाल नए पुल का निर्माण चल रहा है। 350 करोड़ की लागत से बनने वाले इस पुल की लंबाई 2750 मीटर रहेगी। पुल निर्माण के पहले चरण में 103 कुओं को बना लिया गया है जबकि कुल 126 कुएं बनाए जाने हैं। इन कुओं पर ही पिलर खड़े किए जाएंगे। यह पुल कुल 124 पिलर पर टिका रहेगा। उधर दस पिलर भी तैयार किए जा चुके हैं। अब तक पुल निर्माण का 42 फीसदी काम हो चुका है। बता दें कि मेरठ से नजीबाबाद तक हाईवे को फोरलेन किया जा रहा है। पहले चरण में मेरठ से बहसूमा और बिजनौर से नजीबाबाद तक हाईवे को फोरलेन में तब्दील किया जा चुका है। अब दूसरे चरण में बहसूमा से बिजनौर और बिजनौर बाईपास का निर्माण चल रहा है।
बिजनौर बैराज के पास नए पुल का निर्माण 42 फीसदी हो चुका है। अब तक 103 कुएं बना दिए गए हैं। निर्माण पूरा होने में एक साल का वक्त लगेगा। ....आशीष शर्मा, एसडीओ, एनएचएआई