फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   102 Legends made blood donation

102 महादानियों ने किया रक्तदान

Sun, 17 Dec 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 17 Dec 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
102 Legends made blood donation
नजीबाबाद में आयो‌िजत रक्तदान शिविर में रक्तदान करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में संत निरंकारी चैरिटेबिल फाउंडेशन दिल्ली की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में 102 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। एसडीएम ने रक्तदान को जीवन का पुण्य कर्म बताया।
विज्ञापन

रविवार को संत निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ एसडीएम उद्भव त्रिपाठी ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि हर वह कार्य जिसमें मानव कल्याण की सोच हो, पुण्यकर्म कहलाता है। विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी सतीश कुमार ने कहा कि रक्तदान द्वारा संचित किए रक्त से आवश्यकता पड़ने पर किसी व्यक्ति का अमूल्य जीवन बचाया जा सकता है। अतिथियों ने संत निरंकारी मंडल के प्रयासों की सराहना की। 
विज्ञापन

संत निरंकारी मंडल के जोनल इंचार्ज राजकपूर ने कहा कि रक्तदान शिविर का उद्देश्य है कि रक्त नालियों में नहीं बल्कि नाड़ियों में बहना चाहिए। शिविर में चिकित्सकों की टीम ने 102 रक्तदाताओं का रक्त संचित किया। नजीबाबाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में एसआई संजय यादव, अरिहंत सिद्घार्थ, मनोज गंगवार, नीरज मलिक, विदित सिंह, मयंक सिंह, गौरव वर्मा, निशिथ ऐरन, गीता, भगवती आदि ने रक्तदान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में नजीबाबाद शाखा प्रमुख मोहन खुराना, संचालक मुकेश सहगल, डॉ. वरुण, डॉ. राकेश चौहान, डॉ. विनोद कुमार, पूर्व विधायक शीशराम सिंह, जिला पंचायत सदस्य पति सुमंत आदि का सहयोग रहा। शिविर के दौरान रक्तदाताओं और सत्संगियों को लंगर वरताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed