फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के मामले ने पकड़ा तूल

जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के मामले ने पकड़ा तूल

Wed, 24 Apr 2019 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 24 Apr 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज  कराए जाने के मामले ने पकड़ा तूल
सौभाग्य रथ को रवाना करतीं अनुप्रिया पटेल
नजीबाबाद। पात्रों को सौभाग्य योजना का लाभ नहीं पहुंचाने, ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में जेई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। जेई के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट को साजिश बताते हुए राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन लखनऊ ने रोष व्यक्त किया।
विज्ञापन

ग्राम दरियापुर में सौभाग्य योजना के तहत ठेकेदार ने बिजली कनेक्शन के लिए मीटर लगाए थे। जेई देवेंद्र कुमार ने इसे नियम विरुद्ध बताते हुए कनेक्शन काट दिए और ठेकेदार के खिलाफ थाने में तहरीर भी दी थी। देवेंद्र कुमार का आरोप है कि ठेकेदार ने उन्हें धमकी देते हुए हस्तक्षेप न करने तथा अंजाम भुगतने की बात कही। मामले में फजीहत से बचने तथा जेई पर दबाव बनाने के लिए एसडीओ ने ग्रामीणों की शिकायत पर जेई के विरुद्ध प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना का लाभ न पहुंचाने, उपभोक्ताओं से अभद्र व्यवहार करने की रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले को लेकर राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन लखनऊ ने रोष व्यक्त किया है। संगठन के पदाधिकारियों ने इसे साजिश बताते हुए केंद्रीय अध्यक्ष एवं सचिव हस्तक्षेप करने की मांग की है। जेई देवेंद्र कुमार ने पुलिस को तहरीर सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed