फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   डंपर की चपेट में आकर दो की मौत

दुर्घटना: डंपर की चपेट में आकर दो की मौत, फरार चालक की तलाश कर रही पुलिस

Mon, 08 Apr 2019 11:27 AM IST
Dimple Sirohi Dimple Sirohi
Updated Mon, 08 Apr 2019 11:27 AM IST
विज्ञापन
डंपर की चपेट में आकर दो की मौत
बाइक एक्सीडेंट - फोटो : सांकेतिक चित्र
डंपर की चपेट में आकर दो की मौत
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। खनन सामग्री से भरे डंपर की चपेट में आकर बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा। साथ ही डंपर को कब्जे में लेकर पुलिस फरार चालक की तलाश क रही है।
मंडावली थाना क्षेत्र के मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास मार्ग पर खनन सामग्री से भरे डंपर की चपेट में आकर एक बाइक अनियंत्रित अवस्था में डंपर में घुस गई। डंपर के पहिये के नीचे आकर बाइक सवार युवक और एक अधेड़ की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के लोग घटना स्थल पर जमा हो गए। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। बताया जाता है कि 20 वर्षीय अंकित पुत्र बलवीर निवासी डल्लू धनौरा थाना कोतवाली देहात और 50 वर्षीय रमेश पुत्र हीरा सिंह निवासी फुलसंदा थाना नहटौर बाइक से अपने मित्र गूढ़ा निवासी रोहिताश की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने आ रहे थे। मोटा महादेव-भागूवाला बाईपास मार्ग पर अमान स्टोन क्रेशर के पास आए तो भागूवाला दिशा से खनन सामग्री ला रहे डंपर की चपेट में आकर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर डंपर में ही घुस गई। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेजा। उधर, गूढ़ा निवासी रोहिताश के भाई कुंवर सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपकर डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस को बताया कि अंकित, रमेश और उसका भाई रोहिताश दिल्ली में एक कंपनी में सिलाई का काम करता है। बाइक सवार रोहिताश की पुत्री के विवाह समारोह में शामिल होने आ रहे थे तभी हादसा हुआ। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी है। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

शोक में पूरा परिवार
नजीबाबाद। बिजनौर पोस्टमार्टम हाउस पहुंची अंकित की मां प्रकाशो देवी पर जवान पुत्र की मौत पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। अपने पुत्र का शव देखकर मां का बुरा हाल था। अंकित के भाई कुलदीप व विकास ने चालक शीघ्र गिरफ्तार कर उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed