{"_id":"5c9e6a97bdec22141231f844","slug":"101553885847-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता जागरूकता रैली सैंट मैरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता जागरूकता रैली सैंट मैरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वोट हमारा है अनमोल, कभी न लेंगे इसका मोल
बिजनौर। 2019 के लोकसभा चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए शुक्रवार को सेंट मेरी स्कूल के विद्यार्थियों समेत समस्त स्टाफ ने मतदाता जागरूकता रैली निकालकर लोगों को वोट डालने के लिए प्रेरित किया।
मतदाता जागरूकता रैली को प्रधानाचार्या सिस्टर रिंसी व प्रबंधक फादर मैथ्यू जॉन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में चल रहे छात्र हाथों में मतदाता जागरूकता संबंधी स्लोगन लिखी हुई तख्तियां लिए हुए थे। विद्यार्थी वोट हमारा है अनमोल कभी ना लेंगे इसका मोल, आधी रोटी खाएंगे वोट डालने जाएंगे आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली सेंट मेरी स्कूल से प्रारंभ होकर दयाल कुंज से शास्त्री चौक होते हुए वापस सेंट मेरी स्कूल में आकर समाप्त हुई। इस दौरान समस्त मतदाताओं से वोट डालने एवं मतदाताओं को वोट डालने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई। रैली में कुलवीर सिंह, वर्णिता, आदित्य खन्ना, शुभांगी, सुरजीत आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।