फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   वेस्ट मेटीरियल से छात्राओं ने तैयार किए घोंसले

वेस्ट मेटीरियल से छात्राओं ने तैयार किए घोंसले

Thu, 21 Feb 2019 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
वेस्ट मेटीरियल से छात्राओं ने तैयार किए घोंसले
पक्षियों के संरक्षण का लिया संकल्प
विज्ञापन

नजीबाबाद। अली जौहर गर्ल्स इंटर कॉलेज में सेव नेचर सेव बर्ड्स थीम के साथ वेस्ट मेटीरियल से घोंसला बनाओ प्रतियोगिता और संगोष्ठी का आयोजन किया गया। अली जौहर गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या ज्योति शर्मा के निर्देशन में सेव नेचर, सेव बर्ड थीम के अंतर्गत आयोजित संगोष्ठी में प्रकृति और पक्षियों के संरक्षण पर चर्चा हुई। प्रधानाचार्या ने कहा कि पक्षी प्रकृति के अभिन्न अंग हैं। इनकी सुरक्षा और इनको संरक्षण देना इंसान की जिम्मेदारी है। उन्होंने पक्षियों के प्राकृतिक घोंसलों के साथ छेड़छाड़ न करने, पक्षियों के सुरक्षित स्थानों पर घोंसले बनाने के मौके देने, उनके लिए दाना पानी की व्यवस्था जुटाने की सलाह दी। वेस्ट मैटीरियल से घोंसला बनाओ प्रतियोगिता के प्राइमरी वर्ग में सैफुल इस्लाम ग्रुप ने प्रथम, मंतशा ने द्वितीय, मिस्बा ग्रुप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में मुबश्शिरा ने प्रथम, कनिका और फरहा ने द्वितीय, नशरा और महरीन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 12 बच्चों को आकर्षक घोंसले तैयार करने पर सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्रधानाचार्या ने शिक्षिका रूखसार, नगमा, अल्मास के सहयोग से आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed