फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   चौथे दिन में किसान डटे अनशन पर

चौथे दिन में किसान डटे अनशन पर

Sat, 12 Jan 2019 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
चौथे दिन में किसान डटे अनशन पर
बिजनौर। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने किसानों की मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में चल रहा आमरण अंशन चौथे दिन भी जारी रहा। धरने स्थल पर आयोजित बैठक में वक्ताओं ने प्रशासन पर उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया तथा मांगों को जल्द पूरा करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को भी कलक्ट्रेट में राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का आमरण अनशन जारी रहा। धरनास्थल पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि किसानों की मांगों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। धरने पर बैठे पांचों किसानों की तबीयत खराब होने लगी है। पर प्रशासन द्वारा लगातार उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाए जाने से किसान नाराज है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि धरने को किसानों का लगातार समर्थन मिल रहा है। पर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। किसानों के गन्ने की बकाया धनराशि का अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार वीएम सिंह को धरने की गतिविधियों के बारे में लगातार बताया जा रहा है। इसके बाद भी यदि प्रशासन नहीं चेता तो जल्द ही बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर महीपाल तोमर, शमशीद, राजपाल भगत, नरेंद्र सिंह, वेदपाल सिंह, सुम्मेर सिंह, दयाराम सिंह, शकील अहमद, शीशपाल सिंह, राकेश कुमार, कपिल कुमार, अंबरीश कुमार, हरगुलाल सिंह, डॉ. आदेश शर्मा, मास्टर ठाकुर सिंह, रामपाल सिंह, महेंद्र सिंह सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed