फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   बाइक रैली निकालकर जानकारी दी

बाइक रैली निकालकर जानकारी दी

Mon, 17 Dec 2018 12:22 AM IST
Updated Mon, 17 Dec 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
बाइक रैली निकालकर जानकारी दी
बाइक रैली निकालकर योजना की जानकारी दी
विज्ञापन

चांदपुर। भारत सरकार द्वारा संचालित कॉमन सर्विस सेंटर संचालकों ने आयुष्मान भारत जागरूकता बाइक रैली निकालकर प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के बारे में जानकारी दी।

बाइक रैली का शुभारंभ तहसील से डा.सुहेल ने हरी झंडी दिखाकर किया। रैली के माध्यम से क्षेत्र में लोगों को योजना के तहत होने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस, इंडिया लिमिटेड के जिला प्रबंधक नसीम अहमद ने बताया कि जनपद के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा सभी कॉमन सर्विस सेंटर पर लाभार्थियों का पंजीकरण तथा गोल्डन कार्ड प्रिंट किए जाने की सुविधा है। योजना के तहत प्रत्येक वर्ष दस करोड़ परिवार को पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा भारत सरकार द्वारा प्रत्येक लाभार्थी को फ्री उपलब्ध कराया जाएगा। जिला प्रबंधक सचिन कुमार व जिला समन्वयक महेंद्र कुमार ने बताया कि वर्तमान में सरकार द्वारा जारी इस योजना से लोगों को लाभान्वित किया जाना शुरू हो गया है। सीएससी केंद्रों पर संचालित सेवाओं के बारे में जानकारी दी। रैली में सौरभ कुमार, अविनाश कुुमार, विद्या सागर, राहुल कुमार, विनीत, हरनाम सिंह, महेश कुमार, मुदित कुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed