फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नासिर इलेवन ने दिल्ली को 67 रनों से हराया

नासिर इलेवन ने दिल्ली को 67 रनों से हराया

Mon, 10 Dec 2018 12:57 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
नासिर इलेवन ने दिल्ली को 67 रनों से हराया
अमरोहा। यूथ क्रिकेट क्लब अमरोहा और डिस्ट्रिक क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में शहर के मिनी स्टेडियम में चल रहे सद्भावना कप-2018 के पांचवें दिन रविवार को नासिर फारूक इलेवन और एनसीआर दिल्ली के बीच मैच खेला गया। मैच में नासिर इलेवन ने 67 रनों से जीत दर्ज की। बेहतरीन गेंदबाजी करने के लिए रजन असगर को मैन आफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

टास जीतकर नासिर फारुख इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने निर्धारित तीस ओवरों में सात विकेट खोकर 228 रनों का स्कोर खड़ा किया। गुड्डू ने सर्वाधिक 54 रनों की पारी खेली। जबकि तारीक और प्रशांत ने 28-28 रनों का योगदान दिया। एनसीआर दिल्ली की ओर से आजम ने दो और शानू ने एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम 161 रनों पर ढेर हो गई।
विज्ञापन

दिल्ली की ओर से अंसार ने शानदार 61 रनों की पारी खेली। जीशान ने 40 रन जोड़े। नासिर इलेवन की ओर से रजन असगर ने तीन और शीरू ने दो विकेट चटकाए। रजन असगर मैन आफ द मैच बने। जमाल और सत्येंद्र ने अंपायर की भूमिका निभाई। इस दौरान रिजवान पाशा, चमन सिंह, जावेद पाशा, शहजाद पाशा, महशर अली, शहजाद फारूक, रोहित, लक्की चौधरी, शमशाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed