{"_id":"5bfeded2bdec224146724367","slug":"101543429842-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 30 दिसंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं 30 दिसंबर से
Updated Thu, 29 Nov 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षाएं निर्धारित केंद्रों पर 30 दिसंबर से 13 जनवरी तक कराई जाएगी। इसके लिए 15 दिसंबर से वेबसाइट क्रियाशील होगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार के अनुसार इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक विषयों में निर्धारित पूर्णांक में से 50 प्रतिशत अंक आंतरिक परीक्षक और शेष 50 प्रतिशत अंक नियुक्त वाहक द्वारा देय होंगे। इसी प्रकार से व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए जो विद्यालय प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए केंद्र निर्धारित किए जाएंगे, उन विद्यालयों से संबंधित विषयों के अध्यापक द्वारा 50 प्रतिशत अंक आंतरिक मूल्यांकन व्यवस्था के अंतर्गत प्रदान किए जाएंगे। शेष 50 प्रतिशत अंक वाहक परीक्षक के रूप में देय होंगे। उन्होंने बताया कि इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पंजीकृत समस्त संस्थागत एवं व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को अनिवार्य विषय खेल एवं शारीरिक शिक्षा की परीक्षाएं विद्यालय स्तर पर प्रधानाचार्य द्वारा कराई जाएंगी। हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा हर वर्ष की तरह विद्यालय पर आंतरिक मूल्यांकन (प्रोजेक्ट कार्य) के आधार पर कराई जाएंगी। डीआईओएस के मुताबिक हाईस्कूल के व्यक्तिगत परीक्षार्थी प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए अपने अग्रसारण केंद्र के प्रधानाचार्य से संपर्क करें। हाईस्कूल की प्रयोगात्मक परीक्षा (आंतरिक मूल्यांकन) नैतिक शिक्षा खेल एवं शारीरिक शिक्षा तथा इंटरमीडिएट की खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के माध्यम से परिषद की वेबसाइट (यूपीएमएसपी.ईडीयू.आईएन) पर ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे।