फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अमरोहा रेलवे स्टेशन पर सालों से बेपटरी चल रहीं जन सुविधाएं

अमरोहा रेलवे स्टेशन पर सालों से बेपटरी चल रहीं जन सुविधाएं

Sun, 25 Nov 2018 01:13 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा रेलवे स्टेशन पर सालों से बेपटरी चल रहीं जन सुविधाएं
अमरोहा। रेलवे स्टेशन पर जन सुविधाएं सालों से बेपटरी चल रही हैं। रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों के लिए बनाए गए शौचालय पर जहां पिछले दो साल से ताला लटका है। वहीं चार साल से रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए डिजीटल क्लॉक भी नहीं लगवाई गई है। यात्रियों के लिए लगाए गया शुद्घ जल का स्टाल पिछले डेढ़ साल से शोपीस बना हुआ है।
विज्ञापन

शहर के रेलवे स्टेशन पर जन सुविधाओं की दुर्गति हो रही है। स्टेशन प्रशासन की अनदेखी के चलते सालों से जन सुविधाएं पटरी पर नहीं आई हैं। इसके चलते रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। यात्रियों की सुविधा के लिए बनवाए गए शौचालय पर ताले लटके हैं।
विज्ञापन

इसके पीछे शौचालय का ठेका न होने की बात कही जा रही है। रेलवे स्टेशन पर करीब डेढ़ साल पहले शुद्घ पेयजल के लिए लगाया गया स्टाल भी शोपीस बनकर रह गया है। स्टाल में सिक्के डालकर शुद्घ पेयजल प्राप्त करने की रेलवे की यह बेहतरीन योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन स्टेशन प्रशासन की लापरवाही के चलते यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है। हद तो यह है कि रेलवे स्टेशन पर समय बताने के लिए पिछले चार साल से डिजीटल क्लॉक भी नहीं लगवाई गई है।

भेजी है डिमांड
स्टेशन अधीक्षक सरदार सिंह ने कहा कि रेलवे स्टेशन पर डिजीटल क्लॉक लगवाने की डिमांड भेजी है। जिस कंपनी का पेयजल का स्टाल लगा है, उसका भुगतान न किए जाने से कंपनी ने सेवाएं बंद कर दीं। रेलवे स्टेशन के पीछे बने शौचालय का अभी ठेका नहीं हुआ है। ठेका होते ही शौचालय को चालू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed