{"_id":"5b9d5f1b867a557f714f767b","slug":"101537040155-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत में उठाई किसानों की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत में उठाई किसानों की समस्याएं
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुरावली। ब्लाक गंगेश्वरी क्षेत्र के गांव निरावली खादर में शनिवार को भारतीय किसान यूनियन भानू की ग्राम इकाई की पंचायत शिव मंदिर परिसर में हुई, जिसमें किसानों की समस्याओं को उठाया गया।
वक्ताओं ने कहा कि ब्याज सहित गन्ना भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। राशन में हो रही धांधली को रोका जाए। निरावली गांव की सड़कें गड्ढा मुक्त की जाएं। जिन पात्रों के राशन कार्ड नहीं बने हैं उनके राशन कार्ड बनवाए जाएं। ग्राम निरावली को ग्राम इकाई का गठन किया गया। चेतावनी देते हुए कहा कि हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो 24 सितंबर को उप जिलाधिकारी कार्यालय हसनपुर में धरना-प्रदर्शन करेंगे। बैठक की अध्यक्षता छत्रपाल सिंह ने और संचालन मंडल अध्यक्ष दाताराम सिंह ने की। रामकुमार भागीरथ, योगेंद्र कुमार, बालकिशन, महेंद्र सिंह, शीलू सिंह, कमल सिंह मौजूद रहे।