फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   भाकियू भानु का कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन

भाकियू भानु का कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन

Tue, 21 Aug 2018 12:20 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
भाकियू भानु का कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन
भाकियू भानु का कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन

बिजनौर। भाकियू भानु ने मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार पर किसानों से वादाखिलाफी का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़ को देते हुए किसानों की समस्याओं के समाधान की मांग की।

गन्ना समिति कार्यालय पर किसानों की मासिक पंचायत हुई। किसानों ने कहा कि किसानों से किए वादे को कोई भी सरकार पूरा नहीं करती है। चीनी मिल का नया पेराई सत्र शुरू होने वाला है, लेकिन पुराने साल का गन्ना भुगतान अब तक नहीं दिया गया है। इसके बाद किसान नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुुंचे और धरना दिया। वक्ताओं ने कहा कि जब तक सभी किसानों का शत प्रतिशत कर्ज माफ नहीं किया जाता तब तक देश का किसान तरक्की नहीं कर सकता है। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में 60 साल से अधिक आयु के किसानों व मजदूरों को पांच हजार रुपये मासिक पेंशन देने, चंदक से नांगल तक नहर की पटरी पक्की करने, बिजली की बढ़ी दरों को वापस लेने तथा सभी मिलों का संचालन समय से कराने की मांग की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वीर सिंह सहरावत तथा संचालन पद्म सिंह ने किया। इस दौरान हमीदुल्ला, नरेश पहलवान, रामकुमार, भगत जी, नरेश प्रधान, अवनी कुमार, मुनेश सिंह, बिजेंद्र, मोनू, आदेश सिंह, बागेश्वर सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed